भोजशाला अब अयोध्या मॉडल पर होगी विकसित, फैसला राम मंदिर जैसा, माहौल बिगाड़ने पर होगी सख्ती- सीएम
Sanjay Gupta | May 16, 2026, 12:26 IST
dhar bhojshala verdict ayodhya model development cm mohan yadav
धार भोजशाला पर आए हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद शनिवार 16 मई को वहां पूजा भी शुरू हो गई है। उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसे अयोध्या मॉडल पर विकसित करेंगे। हाईकोर्ट का आदेश भी अयोध्या के राम मंदिर जैसा ही हुआ है।
मध्यप्रदेश के धार जिले की भोजशाला हिंदुओं की हो गई है। इसे मां वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर माना गया है। यह फैसला अयोध्या के राम मंदिर जैसा ही हुआ है। इसमें एएसआई (ASI) रिपोर्ट, वर्शिप एक्ट इन सभी बातों को लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसे अयोध्या जैसा ही विकसित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार क्षेत्र को अयोध्या मॉडल पर विकसित किया जाएगा। कोर्ट ने भी फैसले में अयोध्या का उदाहरण दिया है। सुविधाएं विकसित करने पर रोक नहीं लगाई गई है भले ही वह एएसआई (ASI) संरक्षित स्थल है।
वहीं मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि धर्म की आड़ में उपद्रव करने वाले चिह्नित हैं, यदि माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई तो सख्ती से निपटेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट के हर आदेश का पालन होगा और दोनों पक्षों से बात कर रास्ता निकाला जाएगा। मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाने के लिए केंद्र से आग्रह करेंगे और राज्य सरकार प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि यदि मुस्लिम पक्ष मस्जिद के लिए जमीन मांगेगा तो इस पर विचार किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश में भी है कि इसके लिए आवेदन करना होगा और राज्य सरकार विचार करेगी। उधर मुस्लिम पक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने की खबरों के बीच हिंदू पक्ष ने दो कैविएट दायर कर दी है।
दोनों ही फैसले में काफी समानता है। कई बिंदुओं को एक जैसा लिया गया है और इसी आधार पर यह फैसला हुआ है। हाईकोर्ट जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने अयोध्या फैसले का हवाला दिया है।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में हुई मां वाग्देवी की पहली पूजा
भोजशाला पर बोले दिग्विजय सिंह- ये ASI संरक्षित स्थल, सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि क्या पूजा होगी
भोजशाला पर बोले सीएम मोहन यादव- मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाने को राज्य सरकार करेगी प्रयास
भोजशाला; देवी वाग्देवी मंदिर का स्वरूप मान्य, हिंदुओं को पूजा का पूरा अधिकार, नमाज नहीं
माहौल बिगाड़ने वाले चिह्नित, सख्ती होगी- सीएम
वहीं मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि धर्म की आड़ में उपद्रव करने वाले चिह्नित हैं, यदि माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई तो सख्ती से निपटेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट के हर आदेश का पालन होगा और दोनों पक्षों से बात कर रास्ता निकाला जाएगा। मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाने के लिए केंद्र से आग्रह करेंगे और राज्य सरकार प्रयास करेगी।
मस्जिद के लिए जमीन मांगेंगे तो विचार करेंगे
इस तरह अयोध्या जैसा भोजशाला का फैसला
- एएसआई (ASI) रिपोर्ट मान्य: अयोध्या और भोजशाला दोनों ही फैसलों में एएसआई (ASI) रिपोर्ट ही अहम आधार बनी है।
- गैर-इस्लामी स्ट्रक्चर: दोनों ही जगह पाया गया कि मंदिर व पूर्व हिंदू संरचना के स्ट्रक्चर पर नया निर्माण हुआ है।
- लगातार पूजा, आस्था अहम: अयोध्या में भी लगातार पूजा के प्रमाण थे, वहीं भोजशाला में भी लगातार सरस्वती पूजा हो रही थी।
- मूर्ति नहीं होने से धार्मिक चरित्र खत्म नहीं: अयोध्या फैसले में कहा गया कि मूर्ति नहीं होने से धार्मिक चरित्र खत्म नहीं होता। वहीं भोजशाला में भले ही प्रतिमा नहीं थी लेकिन शिलालेख पर उदाहरण थे। मूर्ति लंदन में होना माना गया है।
- लंबे उपयोग से अधिकार सिद्ध नहीं: अयोध्या फैसले में माना कि भले ही लंबे समय से दूसरा पक्ष उपयोग कर रहा है लेकिन इससे अधिकार नहीं बनता है। केवल नमाज से दूसरे पक्ष के अधिकार खत्म नहीं होते हैं।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में हुई मां वाग्देवी की पहली पूजा
भोजशाला पर बोले दिग्विजय सिंह- ये ASI संरक्षित स्थल, सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि क्या पूजा होगी
भोजशाला पर बोले सीएम मोहन यादव- मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाने को राज्य सरकार करेगी प्रयास
भोजशाला; देवी वाग्देवी मंदिर का स्वरूप मान्य, हिंदुओं को पूजा का पूरा अधिकार, नमाज नहीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari