पत्नी को मारकर पेटी में किया बंद, उसी पर सोता रहा पति, पुलिस ने आकर खोली नींद

Aman Vaishnav | Jul 08, 2026, 11:50 IST
Share
पत्नी को मारकर पेटी में किया बंद
पत्नी को मारकर पेटी में किया बंद

धार जिले के राजगढ़ में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक ने लाश को बिस्तर पेटी में छिपा दिया और उसके ऊपर सो गया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सोमवार, 06 जुलाई को राजगढ़ मेंपति ने की पत्नी की हत्या।
  • मंगलवार, 07 जुलाई को पड़ोसी की सूचना पर पुलिस घर पहुंची थी।
  • पुलिस को बिस्तर पेटी में 35 वर्षीय हिना खराड़ी का शव मिला था।
  • घटना के समय आरोपी पति कमलेश शराब के नशे में था।
  • चरित्र शंका को लेकर लंबे समय से दोनों में विवाद चल रहा था।
धार जिले के राजगढ़ नगर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शंकरपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

हैरानी की बात है कि हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को घर की बिस्तर पेटी में छिपा दिया। इतना ही नहीं, वह उसी बिस्तर पर सोता भी रहा।

पड़ोसी की सूचना पर खुला राज

दरअसल मंगलवार सुबह शंकरपुरा क्षेत्र में एक महिला के लापता होने की बात सामने आई थी। सूचना सूचना शंकरपुरा क्षेत्र के एक पड़ोसी ने राजगढ़ थाना पुलिस को दी थी।

पड़ोसी ने बताया था कि महिला सुबह से दिखाई नहीं दे रही है। साथ ही उसका पति भी इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम शंकरपुरा निवासी कमलेश खराड़ी के घर पहुंची। वहां आरोपी कमलेश आराम से बिस्तर पर सोया हुआ मिला। पुलिस को शुरुआत में ही उसका व्यवहार संदिग्ध लगा।

a89fcf2f-9ff8-4371-9088-ca7d92ae8a17_1783423946301-482681
a89fcf2f-9ff8-4371-9088-ca7d92ae8a17_1783423946301-482681


बिस्तर पेटी में मिला शव

पुलिस ने कमलेश से सवाल-जवाब शुरू किए। उसके जवाबों में लगातार विरोधाभास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली।

जांच के दौरान बिस्तर के नीचे रखी पेटी पर शक हुआ। पुलिस ने जैसे ही पेटी खोली, वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

पेटी के अंदर 35 वर्षीय हिना खराड़ी का शव पड़ा मिला था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भेजा गया।

fc4050ae-4e5
fc4050ae-4e5


नशे में की वारदात

पूछताछ के दौरान कमलेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जानकारी के अनुसार उसने बताया कि पत्नी हिना के साथ अक्सर उसका चरित्र शंका को लेकर विवाद होता था।

सोमवार रात भी दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी। इसी बहस के बाद कमलेश ने शराब के नशे में पत्नी का गला दबा दिया था।

गला दबाने से हिना की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने घबराकर शव को छिपाने का फैसला किया। उसने शव को बिस्तर पेटी में डाल दिया और खुद उसी के ऊपर सो गया।

चार बच्चों के सामने झगड़ा

पुलिस के अनुसार कमलेश और हिना के तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना वाली रात जब माता-पिता के बीच झगड़ा शुरू हुआ, तो बच्चे डर गए। बच्चे अपनी बुआ के घर सोने चले गए थे। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने भी माता-पिता के बीच झगड़े की पुष्टि की है।

10 साल पहले हुई थी प्रेम विवाह

कमलेश और हिना की कहानी करीब 10 साल पुरानी है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और शुरुआती सालों में साथ खुशी से रहे। लेकिन समय के साथ कमलेश शराब का आदी हो गया। शराब की लत के बाद से ही दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर झगड़े बढ़ने लगे।

परिवार और आसपास के लोगों के अनुसार, यह विवाद कई बार सामने आ चुका था। लेकिन किसी ने इसे इतना गंभीर नहीं समझा कि यह हत्या तक पहुंच जाएगा।

शराब और घरेलू विवाद बनी वजह

इस घटना ने एक बार फिर शराब की लत और घरेलू विवाद के खतरनाक नतीजों को सामने ला दिया है। लंबे समय तक चलने वाला पारिवारिक तनाव कई बार ऐसी दर्दनाक घटनाओं की वजह बन जाता है। पुलिस और समाजसेवी संस्थाएं समय-समय पर ऐसे मामलों में परिवार परामर्श की सलाह देती हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

प्रेमी से मिलने जा रही बहन की ऑनर किलिंग, कैमरे की धूल ने खोल दिया राज

क्राइम न्यूज: ग्वालियर में छात्रा पर आया शिक्षक का दिल, कहा- मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ

स्कूल में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर पटका, गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी

उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR

Tags:
  • राजगढ़
  • धार
  • क्राइम न्यूज
  • पति ने की पत्नी की हत्या
  • पत्नी की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा