धार में किसानों का आंदोलन स्थगित, कलेक्टर ने दिलाया मांगों को दिल्ली भेजने का भरोसा

Sandeep Kumar | Published:
Share
dhar-farmers-movement-suspended
Photograph: (thesootr)

मध्यप्रदेश के धार जिले में किसानों ने खलघाट टोल पर चक्काजाम किया। यह प्रदर्शन नेनल हाईवे-52 पर किया गया। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि मांगें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

DHAR. मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट टोल पर किसानों ने चक्काजाम किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के नेतृत्व में हुआ। आंदोलन मंगलवार सुबह 5 बजे शुरू हुआ और दिनभर चला। किसान नेशनल हाईवे-52 पर सड़क पर बैठे रहे। शाम करीब 8 बजे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मयंक अवस्थी मौके पर पहुंचे।

किसान संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। उन्होंने विधिवत ज्ञापन का वाचन किया। ज्ञापन सुनने के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, मांगें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें...एमपी के पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा निधि 50% तक बढ़ी, 85% अंकों पर मिलेंगे 5000 रुपए



किसान संघ ने की धरना स्थगित करने की घोषणा

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। वहां वे सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे। इस आश्वासन के बाद किसान संघ ने धरना स्थगित करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें...मंडे टू फ्राइडे बीजेपी दफ्तर में बैठेंगे मंत्री, पार्टी वर्कर्स की सुनेंगे समस्याएं, कांग्रेस का हमला

किसानों की बात रखी जाएगी: कलेक्टर

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा, किसानों का ज्ञापन शासन को भेजा जाएगा। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिल्ली में किसानों की बात रखी जाएगी। शेष मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। आंदोलन स्थगित होने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जैसे प्रदेश में हर जगह बनेंगे गीता भवन

किसानों की प्रमुख मांगें

  • केंद्र सरकार आयात-निर्यात नीति किसानों के हित में बनाए और दलहन, कपास, प्याज के निर्यात पर लगी रोक हटाई जाए।
  • आदि गुरु शंकराचार्य के संकल्प के अनुसार गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए।
  • मक्का, सोयाबीन और कपास की सरकारी खरीदी पूर्व योजना के अनुसार हो।
  • सभी किसानों को ऋण मुक्त किया जाए और एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू की जाए।

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट टोल पर किसानों ने चक्काजाम किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 5 बजे शुरू हुआ और पूरे दिन चला।

👉शाम करीब 8 बजे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मयंक अवस्थी मौके पर पहुंचे। किसानों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखी और ज्ञापन सौंपा।

👉कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया।

👉केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा, जहां वे सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे।

ये भी पढ़ें...कंगना रनौत ने मांगी माफी, किसान आंदोलन में महिला से बोला था-१०० रु लेकर महिलाएं करती हैं आंदोलन

धरना प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित

भारतीय किसान संघ: धरना प्रदर्शन के कारण पूरे दिन हाईवे-52 पर यातायात प्रभावित रहा। धार, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिलों से किसान पहुंचे। जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू की थी। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • किसान आंदोलन
  • भारतीय किसान संघ
  • सावित्री ठाकुर
  • आंदोलन स्थगित
  • कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन