धार विधायक नीना वर्मा को राहत, जानकारी छिपाने को लेकर लगी चुनाव याचिका हुई खारिज
Sanjay Gupta | Jul 19, 2024, 11:39 IST
नीना
धार की भाजपा विधायक नीना वर्मा ( Dhar MLA Neena Verma ) के खिलाफ लगी याचिका हाईकोर्ट ने निरस्त कर दी। अब नीना वर्मा विधायक बनी रहेंगी। नीना पर आरोप था कि उन्होंने चुनाव नामांकन फार्म में जानकारी छिपाई है।
धार से बीजेपी विधायक नीना वर्मा को बड़ी राहत मिल गई है। उनके खिलाफ लगी चुनाव याचिका हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ से खारिज हो गई है। उन पर आरोप था कि चुनाव नामांकन फार्म में जानकारी छिपाई गई है।
उन पर पुरानी चुनाव याचिका में दस हजार की कॉस्ट लगी थी, जो फार्म में नहीं बताई गई। लेकिन वर्मा द्वारा पेश दस्तावेज के बाद यह आपत्ति गलत पाई गई।
याचिकाकर्ता सुरेश भंडारी ने आरोप लगाया था कि पुरानी चुनाव याचिका के दौरान उन पर दस हजार की कॉस्ट लगाई गई थी, जो इस नामांकन फार्म में नहीं बताया गया।
नीना वर्मा की ओर से सीनियर अधिवक्ता चंपालाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट का आर्डर रख दिया, जिसमें बताया गया कि इस कॉस्ट पर अंतरिम रोक लग गई थी। लेकिन याचिकाकर्ता भंडारी ने इस अंतरिम रोक की बात छिपा ली और सही तथ्य बताए बिना याचिका लगाई है।
इन तथ्यों के सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक के बाद इस तथ्य की जानकारी देने की जरूरत ही नामांकन फार्म में नहीं रह गई थी। उल्लेखनीय है कि एक बार नीना वर्मा का चुनाव खारिज हो चुका है। ऐसे में इस याचिका के खारिज होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
उन पर पुरानी चुनाव याचिका में दस हजार की कॉस्ट लगी थी, जो फार्म में नहीं बताई गई। लेकिन वर्मा द्वारा पेश दस्तावेज के बाद यह आपत्ति गलत पाई गई।
नीना वर्मा ने बता दिया सुप्रीम कोर्ट का आर्डर
नीना वर्मा की ओर से सीनियर अधिवक्ता चंपालाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट का आर्डर रख दिया, जिसमें बताया गया कि इस कॉस्ट पर अंतरिम रोक लग गई थी। लेकिन याचिकाकर्ता भंडारी ने इस अंतरिम रोक की बात छिपा ली और सही तथ्य बताए बिना याचिका लगाई है।
इन तथ्यों के बाद कर दी खारिज
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari