राशि मंजूर कराने लेखापाल मांग रहा था रिश्वत, 40 हजार रुपए लेते पकड़ा

Siddhi Tamrakar | Nov 09, 2024, 18:42 IST
Share
लेखापाल
लेखापाल

मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी जनपद पंचायत में लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को लोकायुक्त ने घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे की शिकायत पर की गई है।

मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी जनपद पंचायत में लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को लोकायुक्त ने घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे की शिकायत पर की गई है। ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹10 लाख की राशि मंजूर हुई थी, जिसमें से ₹3 लाख की पहली किस्त पंचायत के खाते में आ चुकी थी। बाकी राशि जारी करने के लिए लेखापाल को जिला पंचायत कार्यालय में एक मांग पत्र भेजना था।

50 हजार रुपए मांगी थी रिश्वत

गुलाब सिंह ने आरोप लगाया कि लेखापाल ने मांग पत्र को भेजने के बदले ₹50,000 की रिश्वत मांगी। इस मांग से परेशान होकर गुलाब सिंह ने लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से शिकायत की। लोकायुक्त द्वारा शिकायत की जांच की गई और शिकायत सही पाई गई। शिकायत के सत्यापन के दौरान बातचीत में यह लेनदेन तय पाया गया और 50,000 रुपये की रिश्वत देने का सहमति पत्र प्राप्त हुआ।

रंगे हाथों पकड़ाया लेखापाल

9 नवंबर 2024 को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गंधवानी जनपद पंचायत कार्यालय में गुलाब सिंह से ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए लेखापाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।लोकायुक्त टीम अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपित से अन्य भ्रष्टाचार के मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • धार न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • 50 हजार की रिश्वत का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग