केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे MP BJP प्रदेश अध्यक्ष का चयन

Siddhi Tamrakar | Jan 03, 2025, 08:39 IST
Share
धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष का चयन 15 जनवरी तक किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष का चयन 15 जनवरी तक किया जाएगा। इसे लेकर प्रक्रिया (Process) शुरू हो चुकी है, जिसमें प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय की भी अहम भूमिका होगी।

प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया बाद में होगी शुरू

प्रदेश में भाजपा संगठन चुनाव के तहत पांच जनवरी तक जिला अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तेज की जाएगी। बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। एमपी से राज्य सभा सदस्य रहने के वजह से उनका प्रदेश से पुराना जुड़ाव है।

जिला अध्यक्षों के लिए 3-3 नामों का पैनल तैयार

हर एक जिले के लिए 3-3 संभावित नामों का पैनल तैयार किया गया है। इनमें दो नामों के अलावा SC, ST और महिला का एक-एक नाम शामिल हैं। इन नामों को फाइनल कर शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। दिल्ली में नामों की आखिरी स्वीकृति के बाद, पांच जनवरी को जिला अध्यक्षों की घोषणा की जा सकती है।

कुछ जिला अध्यक्षों के नाम हो सकते हैं स्थगित

मध्य प्रदेश के 11 प्रमुख शहरी जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा में कुछ समय लग सकता है। इन जिलों में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रीवा, शहडोल, खंडवा, सागर, और मुरैना शामिल हैं। इन शहरों के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई है। हालांकि, फैसले में जल्दबाजी न करते हुए विचार-विमर्श के बाद ही नाम तय किए जाएंगे।

भाजपा संगठन चुनाव में प्रदेश और जिला स्तर पर नेतृत्व चयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्मेंद्र प्रधान के अनुभव और प्रदेश के प्रति जुड़ाव को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • महेंद्र सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं