धीरज साहू की बढ़ी मुश्किलें, अब कांग्रेस ने भी अपने ही नेता पर उठाए सवाल, पैसों की गिनती अब भी जारी
Pooja Kumari | Dec 10, 2023, 24:00 IST
धीरज साहू की बढ़ी मुश्किलें, अब कांग्रेस ने भी अपने ही नेता पर उठाए सवाल, पैसों की गिनती अब भी जारी
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों घिरते जा रहे हैं। उनके घर और ठिकानों से अकूत दौलत का खजाना मिला है। बता दें कि 4 दिन बाद भी नोटों की गिनती जारी है।
BHOPAL. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती ही जा रही है। उनके घर और ठिकानों से अकूत दौलत का खजाना मिला है। बता दें कि 4 दिनों के बाद भी नोटों की गिनती जारी है। जानकारी के मुताबिक गिनती के लिए अभी भी 136 बैग में भरे कैश बाकी है।
अब कांग्रेस ने भी अपने नेता पर ही सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि सांसद धीरज साहू के बिजनेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही ये भी कहा आयकर अधिकारियों द्वारा उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है। इस कैश के बारे में सिर्फ वही बता सकते हैं। बता दें कि सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अकूत कैश बरामद होने के बाद से ही राजनीति शुरू हो गई है। वहीं झारखंड बीजेपी के नेताओं का कहना है कि जब्त पैसा कांग्रेस नेताओं का है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि यह सारा पैसा बीजेपी नेताओं का है।
इस पर बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि अब तक 300 करोड़ जब्त किए गए हैं और अब भी गिनती जारी है। मशीनें खराब हो रही हैं लेकिन पैसा खत्म नहीं हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि ये पैसा कहां से आया। इसकी उचित जांच होनी चाहिए, ये कोई ईमानदारी का पैसा नहीं है, ये काला धन है। जानकारी के मुताबिक यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया "अब तक का सबसे अधिक काला धन है। इसके अलावा 3 ज्वैलरी के सूटकेस भी बरामद किए गए हैं।
50 कर्मचारी कर रहे हैं नोटों की गिनती
भारतीय एसबीआई बालांगिर के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा का कहना है कि अभी हम दो दिनों के भीतर सभी पैसे गिनने के लक्ष्य को लेकर मिलकर काम कर रहे हैं। 50 कर्मचारी नोटों की काउंटिंग में लगे हैं। अभी कुछ साथियों को और भी शामिल करने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ पैसे टिटलागढ़ में भी गिने गए। आयकर और पुलिस विभाग की ओर से बैंक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सूत्रों का कहना है कि यह किसी एक समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के तहत देश में किसी एजेंसी द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक नकदी जब्ती है। बालांगिर जिले में कंपनी के परिसर में रखी लगभग 8-10 अलमारियों से लगभग करीब 300 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि बाकी टिटलागढ़, संबलपुर और रांची के स्थानों से जब्त किए गए।
अपने ही नेता पर उठाए सवाल
इन पैसों की उचित जांच हो
50 कर्मचारी कर रहे हैं नोटों की गिनती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari