डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद माल भाड़े में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी करेंगे ट्रक ऑपरेटर्स

Sanjay Gupta | May 26, 2026, 15:36 IST
Share
diesel-price-hike-freight-rates-indore-transporters
Photograph: (the sootr)

बीते दस दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में करीब आठ रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। इसके बाद अब महंगाई का खतरा और बढ़ गया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने माल भाड़े में चरणबद्ध रूप से 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी की बात कही है।

पांच पाइंट में समझें पूरा मामला

  • डीजल कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्टर्स ने माल भाड़ा बढ़ाने का फैसला लिया।
  • ट्रक ऑपरेटर्स 20 से 25 फीसदी तक किराया बढ़ाएंगे।
  • टायर, टोल टैक्स और पार्ट्स महंगे होने से लागत बढ़ी।
  • ट्रांसपोर्टर्स बोले, हालात नहीं सुधरे तो वाहन नीलाम होंगे।
  • माल भाड़ा बढ़ने से बाजार में महंगाई बढ़ने की आशंका।
Indore. मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बीते 11 दिन में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इंदौर में ही डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के करीब हो चुका है। अब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सभी ट्रक आपरेटर्स को चरणबद्ध रूप से माल भाड़ा बढ़ाने के लिए कहा है।

इतना किराया बढ़ाया जाए

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस में ट्रैफिक कमेटी के चेयरमैन सीएल मुकाती ने सभी ट्रांसपोर्टर को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें वर्तमान किराए में चरणबद्ध तरीके से 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी के लिए कहा गया है। इसमें लिखा है कि व्यापार, वाहन और परिवहन उद्योग को बचाने के लिए यह जरूरी है। समय रहते भाड़े में बढ़ोतरी नहीं हुई तो हजारों वाहन खड़े हो जाएंगे।

लागत बढ़ गई, वाहन खाली जा रहे

मुकाती ने बताया कि परिवहन उद्योग की हालत खराब है। टायर, पार्टस, आय़ल, तेल के साथ ही यूरो 6 के कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण व सेसर, टोल टैक्स सभी महंगा हो गया है। उधर वाहन 30-40 फीसदी तक खाली चल रहे हैं। ट्रक की ईएमआई, बीमा, परमिट फीस के कारण ड्राइवर-कंडक्टर का वेतन देना भी मुश्किल हो रहा है।

ये हालत रहे तो हो जाएंगे डिफॉल्टर

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि यही हालत रहे तो ट्रक की बैंक किश्त निकालना भी मुश्किल होगा। ट्रक आपरेटर बैंक डिफॉल्टर हो जाएंगे और वाहन नीलाम हो जाएंगे। आज बड़ा संकट खड़ा हो गया है और ऐसे में भाड़ा बढ़ाया जाना जरूरी है।

माल भाड़े से बढ़ेगी महंगाई

देश में माल का अधिकांश परिवहन सड़क मार्ग से होता है। ऐसे में डीजल की कीमत इजाफे से सीधे माल भाड़ा बढ़ता है और इससे परिवहन लागत में बढ़ोतरी होती है। इसके चलते विविध उत्पाद, सब्जी आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी होती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही बढ़ी EV की डिमांड, 5 महीने में बिके हजारों इलेक्ट्रिक वाहन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी, जयपुर में पेट्रोल ₹112.66 रुपए पार, जानें हर जिले के हाल

MP में पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर, डीजल ₹100 पार, जानिए आपके जिले में क्या है दाम

पन्ना में कुआं खोदते समय धंसी मिट्टी, मलबे में दबे 5 मजदूर

Tags:
  • ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
  • ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस
  • महंगाई
  • पेट्रोल-डीजल
  • माल भाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा