Sam Pitroda के बयान पर भड़के 'दिग्गी' के भाई लक्ष्मण सिंह, ट्वीट करके दिया विवादित बयान

Sandeep Kumar | May 09, 2024, 11:32 IST
Share
2024-05-09T111933.849.jpg
2024-05-09T111933.849.jpg

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने सैम पित्रोदा के बयान को बेहद शर्मनाक बताया है । लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सैम पित्रोदा का बयान बेहद शर्मनाक है। इसमें जितने जूते मारें उतने कम हैं।

BHOPAL. कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ( Sam Pitroda ) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रोदा एक और विवादित बयान ने कांग्रेस पार्टी को मुश्किल स्थिति में ला दिया है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, पित्रोदा ने भारत की विविधता पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि पूर्वी लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिणी लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं, पश्चिमी लोग अरब जैसे दिखते हैं, और उत्तर भारतीय गोरों जैसे दिखते हैं। इस बयान को लेकर वो निशाना पर आ गए। इसी बीच उनके बयान को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ( Laxman Singh ) ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है।

ये खबर भी पढ़िए...क्या आपके SIM की होने वाली है नीलामी, Jio, Airtel और VI ने नीलामी के लिए आवेदन किया, जानें क्या है वजह

जितने जूते मारें उतने कम-लक्ष्मण सिंह


बता दें कि सैम पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने ट्टीट में लिखा, सैम पित्रोदा का बयान बेहद शर्मनाक है। इसमें जितने जूते मारें उतने कम हैं।

e2e650c9-5ec
e2e650c9-5ec


ये खबर भी पढ़िए...10 मई से शुरू होगी Chardham Yatra, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट, बद्रीनाथ धाम में 12 मई से होंगे दर्शन

सैम पित्रोदा ने अपने पद से दिया इस्तीफा


विवाद के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम की एक और मेहरबानी- NS ने BRTS पर लगाए मनमर्जी के विज्ञापन होर्डिंग्स, यूनिपोल

कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से खुद को अलग किया


गौरतलब है कि रंगभेद पर सैम पित्रोदा की हालिया टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पित्रोदा की तुलना को दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया।

ये खबर भी पढ़िए...टीआई को धमकाने वाले सुरेंद्र पटवा के वीडियो से TI अंजान, बोले- मेरी उनसे ऐसी कोई चर्चा ही नहीं हुई

क्या कहा था सैम पित्रोदा ने ?


कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में विविधता पर बयान दिया। उन्होंने कहा, हम 75 साल बहुत खुशहाल माहौल में रहे हैं। लोग इधर-उधर के झगड़ों को छोड़कर एक साथ रहते थे। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। यहां हम सभी भाई-बहन हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा- हम सभी अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, रीति-रिवाजों और खाने का सम्मान करते हैं। यही वह भारत है जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए एक जगह है। यहां हर कोई एक-दूसरे के लिए थोड़ा-बहुत समझौता करता है। बता दें कि बुधवार ( 08.05.24 ) सुबह पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कह रहे हैं कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। ये बयान सामने आने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है। इससे पहले पित्रोदा ने विरासत टैक्स का मुद्दा उठाया था, जिससे राहुल गांधी ने किनारा कर लिया था।

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Laxman Singh
  • लक्ष्मण सिंह
  • पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह
  • सैम पित्रोदा
  • Sam Pitroda
  • कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google