सुप्रीम कोर्ट वकील ने दिग्विजय सिंह को भेजा कानूनी नोटिस, गरमाई सियासत
Vikram Jain | Dec 28, 2024, 16:33 IST
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को कानूनी नोटिस। Photograph: (BHOPAL)
सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। श्रीवास्तव का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने सौरभ शर्मा केस में उनका नाम इसलिए घसीटा, क्योंकि वे कांग्रेस नेता राजकुमार धनोरा के खिलाफ केस लड़ रहे हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कानून के पेंच में उलझ सकते हैं। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां पड़े छापों के बाद दिग्विजय ने कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। इन्हीं में से एक सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के करीबी संजय श्रीवास्तव ने अब उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
संजय श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 'द सूत्र' से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने सौरभ शर्मा मामले में उनका नाम इसलिए घसीटा, क्योंकि वे सागर के कांग्रेस नेता राजकुमार धनोरा के खिलाफ केस लड़ रहे हैं। इस मामले में सियासत गरमाई हुई है। श्रीवास्तव का आरोप है कि दिग्विजय ने 24 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में उनका नाम लिखा है। साथ ही मीडिया में उन्हें लेकर बयान दिया गया।
दरअसल, विगत दिनों दिग्विजय सिंह ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर हुई लोकायुक्त की रेड के बाद कई आरोप लगाए थे। दिग्विजय का कहना है कि यह दिखाता है राज्य के परिवहन विभाग के भीतर किस प्रकार से चेक पोस्ट की नीलामी हो रही थी और वसूली चल रही थी। उन्होंने कहा था कि जब मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी थी, तब सीएम पर इतना दबाव था कि परिवहन विभाग गोविंद राजपूत को दिया जाए। इसके बाद एक बोर्ड बनाया गया। ऐसा क्यों था, ये तो उस समय के कुछ नेता ही बताएंगे। जैसे ही सरकार गिरी और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने, उन पर दबाव डालकर बोर्ड को खत्म कर दिया गया। इसके बाद राज्य में फिर से ठेका प्रणाली शुरू हो गई, जो सबसे ज्यादा वसूली करेगा गोविंद राजपूत द्वारा उसी की नियुक्ति हो जाती थी।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सौरभ शर्मा के साथ संजय श्रीवास्तव, वीरेश, दर्शन सिंह पटेल, ये लोग नीलामी करके वसूली करते थे। इन लोगों की जांच हो तो मनी ट्रेल का पता चल जाएगा। अब इसी मामले में अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव ने दिग्विजय को कानूनी नोटिस भेजा है।
दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप
वकील ने कानूनी नोटिस में यह लिखा...
संजय श्रीवास्तव ने लिखा, 20 नवंबर 2023 को दिग्विजय अपनी पत्नी के साथ सागर जिला जेल पहुंचे थे, जहां उन्होंने राजकुमार धनोरा से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि राजकुमार धनोरा दिग्विजय सिंह के पारिवारिक परिचित हैं और जालसाजी मामले में आरोपी हैं। श्रीवास्तव, राजकुमार धनोरा के खिलाफ केस लड़ रहे हैं, इसलिए उनका नाम सौरभ शर्मा के केस से जोड़ा गया है। संजय श्रीवास्तव ने कहा, दिग्विजय का निंदनीय वक्तव्य, धनोरा के परिवार के सदस्यों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित करने की आपकी सोची-समझी योजना है, जो मेरे मुवक्किल का प्रतिनिधित्व करने से मुझे रोकने का प्रयास और डराना था। संजय श्रीवास्तव ने बताया है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ उनके पेशेवर संबंध हैं।
दिग्विजय ने लगाए थे गंभीर आरोप
चेक पोस्टों की नीलामी करके वसूलते थे पैसा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj