दिग्विजय सिंह ने BJP से जुड़े इन 10 लोगों को बताया ISI एजेंट, फिर छिड़ गया विवाद
Rohit Sahu | Apr 13, 2025, 15:33 IST
digvijay singh vd sharma
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने X पर पोस्ट कर बीजेपी के कई नेताओं के नाम लिए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि BJP-बजरंग दल वाले पकड़े ISI के लिए जासूसी मामले में पकड़े गए हैं।
भोपाल,रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गद्दार वाले पोस्टर के बाद रविवार को दिग्विजय सिंह ने एक्स पोस्ट किया है। एक्स पोस्ट में पूर्व सीएम ने कुछ लोगों के नाम लिखे और दावा किया कि ISI के लिए जासूसी करने वाले लोग बीजेपी और बजरंग दल से जुड़े हैं। इस ट्वीट के बाद बीजेपी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने आई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गद्दार कौन है देश जानता है।
बलराम सिंह (सतना) बजरंग दल प्रमुख
मनीष गांधी (भोपाल)
त्रिलोक सिंह (भोपाल)
ध्रुव सक्सेना (आईटी सेल भाजपा, भोपाल)
मोहित अग्रवाल (भोपाल)
मोहन भारती (जबलपुर)
संदीप गुप्ता (जबलपुर)
कुश पंडित (देहरादून)
जितेंद्र ठाकुर (ग्वालियर, भाजपा पार्षद वंदना ठाकुर के रिश्तेदार)
रितेश खुल्लर
रज्जन तिवारी (बलराम सिंह को दीक्षा देने वाला)
दिग्विजय सिंह के आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, “गद्दार कौन है, देश अच्छे से जानता है। दिग्विजय सिंह देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े रहते हैं। पाकिस्तान के राणा को भारत लाकर इलाज देने पर उन्हें आपत्ति है। सरकार सभी त्योहारों पर सामंजस्य से काम करती है और ऐसी ताकतों को करारा जवाब देगी।”
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “दिग्विजय सिंह हर बार कोई सनसनीखेज बयान देकर खुद को चर्चा में बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने हमेशा सनातन धर्म को अपमानित किया और भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों से पूरे समुदाय को बदनाम किया।”व
दिग्विजय सिंह पहले भी वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, “यह विधेयक अल्पसंख्यकों को दिए गए संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने का प्रयास है। हम इसका विरोध करते हैं क्योंकि यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इसके बाद भोपाल, रतलाम और गुना में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में लिखा गया- ‘वक्फ बिल का विरोध करने वाले धर्म और वतन के गद्दार दिग्विजय सिंह लिखा था। रतलाम में लगाए पोस्टर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम का नाम भी छपा था।
यह भी पढ़ें: एमपी में वक्फ बिल पर सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह के गद्दार वाले पोस्टर से गरमाई राजनीति
thesootr links
इन नामों की लिस्ट पर की पोस्ट
रविवार को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों के नाम लेकर दावा किया कि वे ISI के लिए जासूसी कर चुके हैं और भाजपा व बजरंग दल से जुड़े हैं।
NAMES OF BJP WORKERS WORKING AS ISI AGENTS
1- Balram Singh Chief ( Satna ) Bajrang Dal
2- Manish Gandhi ( Bhopal )
3- Trilok Singh. ( Bhopal )
4- Dhruv Saxena. ( Bhopal ) IT Cell BJP Bhopal
5- Mohit Agarwal. ( Bhopal )
6- Mohan Bharti. ( Jabalpur )
7-…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) April 13, 2025
दिग्विजय ने इन्हें बताया ISI एजेंट
मनीष गांधी (भोपाल)
त्रिलोक सिंह (भोपाल)
ध्रुव सक्सेना (आईटी सेल भाजपा, भोपाल)
मोहित अग्रवाल (भोपाल)
मोहन भारती (जबलपुर)
संदीप गुप्ता (जबलपुर)
कुश पंडित (देहरादून)
जितेंद्र ठाकुर (ग्वालियर, भाजपा पार्षद वंदना ठाकुर के रिश्तेदार)
रितेश खुल्लर
रज्जन तिवारी (बलराम सिंह को दीक्षा देने वाला)
वीडी शर्मा बोले- देश जानता है गद्दार कौन
विश्वास सारंग ने कहा- सुर्खियों में बने रहने का हथकंडा
क्फ संशोधन बिल पर जताई आपत्ति, फिर लगे पोस्टर
यह भी पढ़ें: एमपी में वक्फ बिल पर सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह के गद्दार वाले पोस्टर से गरमाई राजनीति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel