पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये बड़ी वजह

Vikram Jain | Jan 29, 2024, 01:00 IST
Share
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये बड़ी वजह
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये बड़ी वजह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने अब लोकसभा चुनाव 2024 पर फोकस किया है। कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने के साथ मिशन 2024 की तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

'मेरे चुनाव लड़ने का प्रश्न ही नहीं आता'

दिग्विजय सिंह ने खिलचीपुर में कहा कि मेरे चुनाव लड़ने का प्रश्न ही नहीं आता। क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी (राज्यसभा कार्यकाल के) दो साल से ज्यादा बचे हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह राजगढ़ के खिलचीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होने मीडिया पर राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस पार्टी करेगी।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने हाल ही में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक ली थी, इस बैठक में कांग्रेस के सीनियर नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाने और विधानसभा चुनाव में हार चुके कुछ नेताओं को लोकसभा का टिकट देने पर चर्चा हुई है, इसके मुताबिक कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया जैसे सीनियर लीडर्स के अलावा तरुण भनोट, कमलेश्वर पटेल, हीना कांवरे जैसे विधानसभा चुनाव हार चुके नेताओं को भी लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा हुई है।

राजगढ़ सीट पर सक्रिय दिग्विजय सिंह

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारे जाने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। दिग्विजय सिंह को भोपाल या राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारे जाने को लेकर चर्चा चल रही थी। दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट पर लगातार सक्रिय हैं। हालांकि 2019 में 16 साल बाद दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर से 3.65 लाख वोटों के अंतर से हार गए थे।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Former CM Digvijay Singh
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh will not contest Lok Sabha elections
  • Rajgarh Lok Sabha seat
  • दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  • राजगढ़ लोकसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा