भोपाल में दिग्विजय सिंह बोले- मोदी सरकार की मानसिकता हिटलर जैसी, पीएम मोदी को बताया इवेंट मैनेजर
Chandresh Sharma | Sept 09, 2023, 24:00 IST
भोपाल में दिग्विजय सिंह बोले- मोदी सरकार की मानसिकता हिटलर जैसी, पीएम मोदी को बताया इवेंट मैनेजर
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इंडिया और भारत वाले विवाद में केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार की मानसिकता वही है जो कभी एडोल्फ हिटलर की थी।
BHOPAL. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इंडिया और भारत वाले विवाद में केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार की मानसिकता वही है जो कभी एडोल्फ हिटलर की थी। संविधान में भारत और इंडिया एक ही है। उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता के मुद्दे पर कहा कि बकौल लालकृष्ण आडवाणी मोदी सबसे अच्छा इवेंट करते हैं। वे किसी भी कार्यक्रम को बड़ा इवेंट बना लेते हैं।दिग्विजय सिंह भोपाल में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के संवाद में बोल रहे थे।
महंगाई-बेरोजगारी पर नहीं कोई ध्यान
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन कुछ समय से सरकार का रवैया इन समस्याओं को लेकर पलायनवाद का रहा है। दिग्गी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन मुद्दों पर समूह में चर्चा करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने धार्मिकता का रास्ता अपनाया, जबकि गोडसे, जिन्ना और ओवैसी जैसे लोग धर्मांधता का रास्ता अपनाते हैं।
प्रोफेशनल कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी तक राजनैतिक दलों में खास तौर पर कांग्रेस में मिडिल क्लास प्रोफेशनल्स के लिए कोई स्थान नहीं था। यही कारण है कि राहुल गांधी ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस गठित की। शशि थरूर को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। राहुल गांधी ने इसका स्वरूप इतना सरल कर दिया कि इसके गठन और नामांकन के लिए इलेक्शन के लिए किसी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
जी-20 की अध्यक्षता पर यह बोले
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी जी-20 हुआ था। उन्होंने इवेंट पर ध्यान न देते हुए बिंदुओं पर ध्यान दिया था। पीएम मोदी जी-20 की बात कर रहे हैं, वन नेशन-वन इलेक्शन की बात कर रहे हैं, लेकिन महंगाई पर कोई बात नहीं करते। यह सब हमें समझना चाहिए। आरएसएस पर निशाना साधते हुए दिग्गी ने कहा कि वे लोग आपके घर चाय पीने आते हैं और आपके दिमाग में जहर घोलकर चले जाते हैं। कई तरीकों से लोगों को भड़काया जाता है। पर याद रखिए हम गांधी की सोच पर चलने वाले लोग हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari