इंदौर में दिग्विजिय बोले- आजकल विजयवर्गीय मुझसे ज्यादा विवादित बयान दे रहे, पहली बार माना सर्वे के आधार पर नहीं हुए सभी जगह टिकट

BP Shrivastava | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में दिग्विजिय बोले- आजकल विजयवर्गीय मुझसे ज्यादा विवादित बयान दे रहे, पहली बार माना सर्वे के आधार पर नहीं हुए सभी जगह टिकट
इंदौर में दिग्विजिय बोले- आजकल विजयवर्गीय मुझसे ज्यादा विवादित बयान दे रहे, पहली बार माना सर्वे के आधार पर नहीं हुए सभी जगह टिकट

इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयर्गीय को लेकर कहा कि कलाकार (विजयवर्गीय) हार रहे हैं, वह आजकल बेहद सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि मुझसे भी ज्यादा विवादित बयान दे रहे हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पहली बार माना कि मैंने लगातार हारी हुई 60 सीटों पर दौरे किए और पार्टी को सुझाव दिए। फिर सर्वे हुआ और उसके आधार पर टिकट दिए गए। लेकिन यह सभी जगह नहीं हुआ, कुछ जगह बदले भी गए। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की नाराजगी को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन राज्यों के लिए नहीं है, वह केंद्रीय स्तर पर है। वहीं कैलाश विजयर्गीय को लेकर कहा कि कलाकार (विजयवर्गीय) हार रहे हैं, वह आजकल बेहद सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि मुझसे भी ज्यादा विवादित बयान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे के वीडियो को लेकर कहा कि उन्हें बयान देना चाहिए, उन्होंने अभी तक इसे लेकर बयान नहीं दिया है।

दरबार को बागी नहीं होना था, तिवारी की भाषा सही नहीं

सिंह ने महू से कांग्रेस के दो बार के विधायक अंतरसिंह दरबार को लेकर कहा कि उन्हें बागी नहीं होना चाहिए था, पार्टी ने पांच बार टिकट दिया, वह लगातार तीन बार हारे, उन्होंने टिकट मांगा था, लेकिन वह तय क्राइटेरिया में नहीं आते थे, इसलिए टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने बागियों को लेकर कहा कहा बागी बीजेपी और कांग्रेस दोनों में हैं, यहां हमारे यहां आठ से दस जगह पर गंभीर बागी है। उन्होंने श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी को लेकर कहा कि वह टिकट चाहते थे लेकिन वह लेट आए इसके चलते सर्वे में पिछड़ गए, टिकट नहीं होना अलग बात थी लेकिन उनकी भाषा सही नहीं थी।

मूल मुद्दों से भटकाने में धर्म का उपयोग कर रही बीजेपी

सिंह ने हमास और अन्य मुद्दों के उठने पर कहा कि बीजेपी मूल मुद्दों से भटकाने के लिए धर्म का प्रयोग करती है। जनता समझदार हो गई है और इन बातों से ऊब चुकी है। हमारे चुनावी मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, व्यापमं घोटाला व अन्य मुद्दे हैं। कपड़ा फाड़ राजनीति को लेकर बयान भी बता रहे हैं कि मोदीजी और शिवराज सिंह जी क्या कर रहे हैं।

130 प्लस सीट लेकर आ रही है कांग्रेस

सिंह ने कहा कि इस बार मप्र में बीजेपी कोई रिकवर नही कर रही है, वह लगातार पीछे हो रही है और सीटों को लेकर दोनों के बीच गैप बढ़ रहा है। कांग्रेस 130 से ज्यादा सीट लाकर सरकार बना रही है। केंद्रीय नेतृत्व पीएम मोदी, गृहमंत्री ने अपने चुनिंदा मंत्रियों के साथ पूरे प्रदेश में प्रचार कमान संभाली है।

Tags:
  • Indore News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Digvijay Singh spoke in Indore
  • video of Kailash Vijayvargiya
  • Union Minister Narendra Singh Tomar's son
  • दिग्विजय सिंह इंदौर में बोले
  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा