SC पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से बवाल, इंदौर महापौर बोले- अवमानना का केस कराएंगे

Sanjay Gupta | Jun 12, 2026, 08:01 IST
Share
SC पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी
SC पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी

राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के मामले में एक और विवाद हो गया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस मामले में केंद्र, राज्य व चुनाव आयोग के साथ ही सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी कर दी है।

राज्यसभा के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म रद्द होने का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में कांग्रेस पहले चुनाव आयोग पहुंची, लेकिन वहां से फैसला नहीं आया।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, लेकिन केस पर सुनवाई आज शुक्रवार को होगी। उधर नाम-वापसी का समय गुरुवार शाम चार बजे खत्म हो गया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों का नाम निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया।

यह बोले दिग्विजय सिंह...

पूर्व सीएम गुरुवार, 11 जून को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं होने पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि चोरी हुई है तो सभी शामिल हैं। राज्य, केंद्र भी, चुनाव आयोग भी और मुझे कहना पड़ रहा है सुप्रीम कोर्ट भी।

उन्होंने आगे कहा कि जब कोर्ट को मालूम था कि चार बजे बाद याचिका का मतलब नहीं रहेगा तो फिर कल (शुक्रवार) की तारीख क्यों लगाई? यह मिली-जुली चोरी है। मीनाक्षी पर कोई आपराधिक केस नहीं है।

8d3900fc-c02
8d3900fc-c02

महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले- दो दिन तक सोते क्यों रहे?

इस पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एक पूर्व सीएम का इस तरह से सर्वोच्च संस्था के खिलाफ शब्दों का प्रयोग करना बेहद दुखद है। वह खुद मिस्टर बंटाधार रहे हैं। मध्यप्रदेश के साथ ही कांग्रेस का भी बंटाधार किया है।

पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि वह खुद अपने उम्मीदवार का फॉर्म सही नहीं भरवा सके। केस था तो इसकी एक लाइन की जानकारी देने में क्या हर्ज था? उनके पास इतने विद्वान वकील हैं लेकिन वह दो दिन तक सोते रहे।

उन्होंने आगे कहा कि नियम के अनुसार चुनाव आयोग के पास अपील सुनने का प्रावधान ही नहीं है। चुनाव याचिका भी 30 दिन बाद लगती है। फिर वह दो दिन सोते क्यों रहे, सुप्रीम कोर्ट पहले क्यों नहीं गए?

सुप्रीम कोर्ट खुद संज्ञान ले या फिर हम केस कराएंगे

महापौर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तो उनकी याचिका को तत्काल लिया और शुक्रवार को सुनवाई लगाई, लेकिन वह ही सोते रहे। अब ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की यह अवमानना है। उन पर अवमानना का केस लगना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट स्वप्रेरणा से उन पर केस दर्ज करे नहीं तो हम उन पर केस कराएंगे।

महापौर ने कहा कि वह लगातार संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखते हैं और पाकिस्तान का संविधान ही पसंद है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मीनाक्षी की उम्मीदवारी पर अटका फैसला, BJP के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते

ईमानदारी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ली जीतू पटवारी की चुनौती, बोले- मैं हूं ईमानदार

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पोस्टर पर NSUI ने गोबर फेंका, नारेबाजी की

दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र, क्या बिना तैयारी बदल रहा है बच्चों का सिलेबस?

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • दिग्विजय सिंह
  • चुनाव आयोग
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • मीनाक्षी नटराजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा