भोपाल के माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आईटी का छापा

Aman Vaishnav | Mar 11, 2026, 11:26 IST
Share
dilip gupta mining baron income tax raid bhopal
dilip gupta mining baron income tax raid bhopal

राजधानी के बड़े माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है। दिल्ली की टीम ने उनके भोपाल स्थित घर और दफ्तर पर दबिश दी है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

News In Short

  • बुधवार 11 मार्च की सुबह आयकर विभाग की टीम चूना भट्टी स्थित दिलीप गुप्ता के निवास और उनके कार्यालय पहुंची।
  • यह पूरी कार्रवाई दिल्ली आयकर विभाग की टीम द्वारा संचालित की जा रही है।
  • भोपाल के अलावा दिल्ली, कानपुर और छतरपुर समेत कई शहरों में गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी है।
  • टीम मुख्य रूप से आय-व्यय भारी निवेश और शेल कंपनियों से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है।
  • दिलीप गुप्ता पर पहले से ही निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप हैं।
  • उनकी कई कंपनियों के संदिग्ध लेन-देन की जांच चल रही है।

News In Detail

राजधानी के जाने-माने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। बुधवार, 11 मार्च की सुबह आयकर विभाग की दिल्ली टीम ने भोपाल स्थित उनके घर और कार्यालय पर दबिश दी। यह कार्रवाई केवल भोपाल तक सीमित नहीं है। देश के कई अन्य राज्यों में उनके ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नवंबर 2025 में EOW ने भी कसा था शिकंजा

यह पहली बार नहीं है जब दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। इससे पहले नवंबर 2025 में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित दफ्तर और चूना भट्टी स्थित घर पर रेड की थी। इस दौरान ईओडब्ल्यू को ये सब मिला था।

  • लगभग 21 लाख 18 हजार रुपए नकद कैश मिला था।
  • सर्च के दौरान 44 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए थे।
  • 60 से अधिक जमीन की रजिस्ट्री और एग्रीमेंट दस्तावेज भी मिले थे।
  • 50 से ज्यादा कंपनियों के शेयर आवंटन, निवेश और लेन-देन से जुड़ी फाइलें भी जब्त की गई थी।
  • 5 हार्ड डिस्क और 15 अलग-अलग नामों के पैन कार्ड भी मिले थे।

क्यों बढ़ी दिलीप गुप्ता की मुश्किलें?

पहले भी करोबारी दिलीप गुप्तापर निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लग चुके हैं। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को दिलीप गुप्ता पर शक है। वो ये कि पूर्व में जब्त किए गए दस्तावेजों में कई ऐसी बेनामी संपत्तियों और फर्जी कंपनियों का जिक्र है, जिनके जरिए काले धन को सफेद किया गया है।

आज की छापेमारी का मुख्य उद्देश्य उन डिजिटल खातों और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की गहराई से जांच करना है, जिनके जरिए धोखाधड़ी की आशंका जताई जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ग्रीनलैम लेमिनेट्स पर आयकर छापेमारी, दिल्ली और जयपुर की टीम ने की कार्रवाई

एमपी न्यूज: मिलन स्वीट्स पर आईटी विभाग का छापा, टैक्स चोरी की जांच जारी!

देश में इंदौर, भोपाल सहित 46 शहरों के 62 रेस्टोरेंट में IT सर्वे में मिली 408 करोड़ की टैक्स चोरी, आयकर विभाग की चेतावनी

भोपाल की मतदाता सूची पर सियासी बवाल: दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग को सौंपे फर्जी वोटर के दस्तावेज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • आयकर विभाग
  • छतरपुर
  • छापेमारी
  • माइनिंग कारोबारी
  • करोबारी दिलीप गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा