इंदौर से दुबई की सीधी फ्लाइट बंद, शारजाह की रहेगी जारी, फेरे भी बढ़ाए

Sanjay Gupta | Aug 08, 2024, 23:29 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-08T230407.256
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-08T230407.256

इंदौर से 30 मार्च 2023 को यह सीधी उड़ान शुरू हुई थी। जानकारों का कहना है कि दुबई एयरपोर्ट पर सही स्लॉट नहीं मिलने के कारण उड़ान को बंद किया गया है। हालांकि कंपनी सप्ताह में दो दिन चलने वाली शारजाह उड़ान को बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन संचालित करेगी।

INDORE. इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट बंद हो गई है। गुरूवार को इसकी अंतिम उड़ान थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसकी आगे की बुकिंग बंद कर दी है। अब दुबई जाने वालों को शारजाह होकर ही जाना होगा। यात्रियों को यह राहत मिली है कि शारजाह की फ्लाइट के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।

बीते साल शुरू हुई थी उड़ान

इंदौर से 30 मार्च 2023 को यह सीधी उड़ान शुरू हुई थी। जानकारों का कहना है कि दुबई एयरपोर्ट पर सही स्लाट नहीं मिलने के कारण उड़ान को बंद किया गया है। हालांकि कंपनी सप्ताह में दो दिन चलने वाली शारजाह उड़ान को बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन संचालित करेगी। इंदौर और शारजाह के बीच एक अप्रैल 2023 में सप्ताह में तीन दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान शुरू हुई और फिर एक उड़ान शुक्रवार की बंद कर दी गई थी क्योंकि इसी दिन दुबई की भी थी और यात्री कम मिलते थे। फिर शारजाह दो दिन ही फ्लाइट हो गई थी।

अब चार दिन चलेगी शारजाह फ्लाइट

अब दुबई फ्लाइट बंद होने के बाद शारजाह फ्लाइट रविवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को इंदौर आएगी और इंदौर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान वापस रवाना होगी। दुबाई जाने के लिए इंदौर से यात्रियों को शारजाह पहुंचकर सड़क मार्ग से दुबई जाना होगा।

यह रहेगा शेड्यूल

इंदौर-शारजाह - आईएक्स 255 उड़ान इंदौर से रात्रि 12.10 बजे रवाना होकर यूएई समय अनुसार 2.05 बजे शारजाह पहुंचेगी।

शारजाह-इंदौर - आईएक्स 256 उड़ान यूएई समय अनुसार 17.50 बजे शारजाह से रवाना होकर रात्रि 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sanjay gupta
sanjay gupta


Tags:
  • इंदौर से दुबई की सीधी फ्लाइट बंद
  • इंदौर-शारजाह की जारी रहेगी फ्लाइट
  • देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट
  • इंदौर-शारजाह
  • शारजाह-इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा