बिंदास मनेंगी छुट्टियां, भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मई से

CHAKRESH | Apr 22, 2024, 08:48 IST
Share
MP TO GOA FLIGHT
MP TO GOA FLIGHT

गोवा के लिए उड़ान बंद होने से गर्मी के सीजन में सैर करने जा रहे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। फिलहाल गोवा जाने के लिए यात्रियों के पास कनेक्टिंग उड़ान का ही विकल्प है। इधर दिल्ली और बेंगलुरू तक अतिरिक्त उड़ान शुरू होने से यात्रियों को

भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मई से दोबारा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ( INDIGO AIRLINES ) ने इसके लिए सिविल एविएशन विभाग से भोपाल से गोवा के बीच फ्लाइट ऑपरेट करने का स्लॉट मांगा है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि भोपाल से पुणे के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट जल्द शुरू होगी। मई में गोवा जाने वाले यात्रियों की जोरदार डिमांड को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने फिलहाल गोवा के लिए यह फैसला लिया है।

अभी कनेक्टिंग उड़ान का ही विकल्प

गोवा के लिए उड़ान बंद होने से गर्मी के सीजन में सैर करने जा रहे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। फिलहाल गोवा जाने के लिए यात्रियों के पास कनेक्टिंग उड़ान का ही विकल्प है। इधर दिल्ली और बेंगलुरू तक अतिरिक्त उड़ान शुरू होने से यात्रियों को सुविधा हो गई है, लेकिन एयर इंडिया की भोपाल-पुणे तक सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। इस कारण दोनों ही शहरों के लिए फ्लाइट बेहद जरूरी बताई जा रही हैं।

लंब समय से हो रही है मांग

इस समय भोपाल से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध हैं। यात्री लंबे समय से गोवा और पुणे के लिए मांग कर रहे थे। इंडिगो ने पिछले साल गर्मियों में पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान प्रारंभ की थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था।

इंडिगो ने गोवा उड़ान के लिए स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरू की है। पुणे के लिए भी इंडिगो या एयर इंडिया में कोई एक ऑपरेटर जल्द फैसला ले सकता है। रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर
Tags:
  • इंडिगो एयरलाइंस
  • भोपाल से गोवा
  • गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच