सिंधिया के दरबार में बर्खास्त शिक्षक ने खुद पर डाला केरोसिन, मच गया हड़कंप

Sandeep Kumar | Feb 09, 2025, 08:09 IST
Share
Jyotiraditya Scindia Dismissed teacher
Jyotiraditya Scindia Dismissed teacher

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जनसुनवाई में एक बर्खास्त शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने तुरंत रोक लिया। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र गुप्ता नामक पूर्व शिक्षक ने अपनी नौकरी बहाली और पीएम आवास योजना के तहत मकान की मांग को लेकर यह कदम उठाया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपने चार दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंचे। इस दौरान सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी-गुना में जनसुवाई का आयोजन किया गया। सांसद सिंधिया के जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी परेशानी लेकर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जनता से कहा कि अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस बीच जनसुनवाई में मौजूद एक बर्खास्त शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने तुरंत रोक लिया।

ये खबर भी पढ़िए...सहायक शिक्षक के घर लोकायुक्त का छापा, 40 साल की नौकरी में आय से 100% ज्यादा संपत्ति

बर्खास्त शिक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जनसुनवाई (Public hearing ) में एक बर्खास्त शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने तुरंत रोक लिया। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र गुप्ता (Bhupendra Gupta ) नामक पूर्व शिक्षक ने अपनी नौकरी बहाली और पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana ) के तहत मकान की मांग को लेकर यह कदम उठाया।

भूपेंद्र वर्ग-3 का शिक्षक था, जिसे दो साल तक बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। यह पहला मौका नहीं है जब भूपेंद्र ने ऐसा किया है। इससे पहले भी भूपेंद्र पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।

जनसुनवाई को लेकर क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि आपकी समस्या सुनने और हल करने के लिए सरकार खुद आपके द्वार आ रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि जनता सरकार के पास नहीं, बल्कि सरकार जनता के पास जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर जनता की सुनवाई नहीं हुई तो मैं सबकी खबर लूंगा।

ये खबर भी पढ़िए...कोटा में एक और छात्र ने मौत को लगाया गले, 24 घंटे में दूसरी आत्महत्या

ये खबर भी पढ़िए...BJP नगर महामंत्री ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

1300 से ज्यादा लोग पहुंचे थे

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लगाए गए जनता दरबार में 1300 से ज्यादा आवेदक पहुंचे थे। कुछ आवेदनों पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देकर कई जरूरतमंदों के बीपीएल, पेंशन और राशन कार्ड मौके पर ही बनवाए। साथ ही, दिव्यांगजन को मोबिलिटी वाहन और व्हीलचेयर वितरित कर न केवल उनकी सहूलियत बढ़ाई, बल्कि उनसे सीधा संवाद कर उनकी जरूरतों को समझा और समाधान का भरोसा दिया।

ये खबर भी पढ़िए...मिल्कीपुर से बीजेपी 61 हजार वोटों से जीती, सपा प्रत्याशी अपने ही बूथ पर हारे

Tags:
  • MP News
  • शिवपुरी न्यूज
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Jyotiraditya Scindia
  • मध्य प्रदेश
  • शिक्षक
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं