भोपाल में प्रॉपर्टी बिजनेसमैन किडनैप, आरोपियों ने कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर खाली चेक पर करवाए साइन
Pratibha ranaa | Jul 05, 2024, 10:50 IST
Dispute over property
करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद में भोपाल के प्रॉपर्टी व्यवसायी गया प्रसाद उर्फ जीपी पाल का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने कनपटी पर पिस्टल रखकर कोरे चेक पर साइन करवाए और उसका वीडियो बना लिया।
करोड़ों की प्रॉपर्टी के विवाद में बदमाशों ने भोपाल में व्यवसायी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने कोरे चेक पर व्यवसायी से साइन करवा लिए। फिर अपहरण के 4 घंटे बाद कनाड़िया थाने से कुछ किलोमीटर पहले छोड़कर फरार हो गए।
दरअसल भोपाल के प्रॉपर्टी व्यवसायी गया प्रसाद उर्फ जीपी पाल का दतिया के रहने वाले राम भरोसी गुर्जर के साथ करोड़ों की प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। प्रसाद ने पार्टनरशिप में बायपास पर करोड़ों की कीमती जमीन खरीदी थी। इसी विवाद पर आरोपियों ने प्रसाद का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रखकर कोरे चेक पर साइन करवा लिए। बाकायदा उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
जानकारी के मुताबिक प्रसाद दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम कोर्ट से पेशी कर दोस्त पंकज शर्मा के साथ विजयनगर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे बिना नंबर प्लेट की बाइक और एक थार ने रोक लिया।
इसके बाद डरा- धमकाकर कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर पांच खाली कागजों पर साइन भी करवा लिए। इसेक बाद आरोपी प्रसाद को कनाड़िया थाने से थोड़े पहले छोड़कर भाग निकले।
प्रसाद ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन पर आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस को अपहरण करने वाली कार रास्ते में मिली।
कार की तलाशी में पुलिस को लसूड़िया थाना में पदस्थ हवलदार ज्ञानेंद्र की बाइक की नंबर प्लेट मिली। पुलिस ने ज्ञानेंद्र को थाने बुलाया तो आरोपितों का नाम बताया। गया प्रसाद का भाई गौतम पाल लसूड़िया थाना में हवलदार है। उसका आरोप है कि FIR करने में काफी देर लगाई। एक एसआई ने तो थाने में ही धमकाया।
![pratibha rana]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
दरअसल भोपाल के प्रॉपर्टी व्यवसायी गया प्रसाद उर्फ जीपी पाल का दतिया के रहने वाले राम भरोसी गुर्जर के साथ करोड़ों की प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। प्रसाद ने पार्टनरशिप में बायपास पर करोड़ों की कीमती जमीन खरीदी थी। इसी विवाद पर आरोपियों ने प्रसाद का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रखकर कोरे चेक पर साइन करवा लिए। बाकायदा उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पांच कोरे चेक पर साइन करवाए
इसके बाद डरा- धमकाकर कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर पांच खाली कागजों पर साइन भी करवा लिए। इसेक बाद आरोपी प्रसाद को कनाड़िया थाने से थोड़े पहले छोड़कर भाग निकले।
करोड़ों की प्रॉपर्टी का था विवाद
कार की तलाशी में पुलिस को लसूड़िया थाना में पदस्थ हवलदार ज्ञानेंद्र की बाइक की नंबर प्लेट मिली। पुलिस ने ज्ञानेंद्र को थाने बुलाया तो आरोपितों का नाम बताया। गया प्रसाद का भाई गौतम पाल लसूड़िया थाना में हवलदार है। उसका आरोप है कि FIR करने में काफी देर लगाई। एक एसआई ने तो थाने में ही धमकाया।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari