टिकट वितरण का असंतोष, कार्यकर्ताओं ने घेरा कमलनाथ का बंगला, दिग्विजय सिंह के फोटो पर बरसाए जूते, प्रत्याशी बदलने की मांग

Chandresh Sharma | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
टिकट वितरण का असंतोष, कार्यकर्ताओं ने घेरा कमलनाथ का बंगला, दिग्विजय सिंह के फोटो पर बरसाए जूते, प्रत्याशी बदलने की मांग
टिकट वितरण का असंतोष, कार्यकर्ताओं ने घेरा कमलनाथ का बंगला, दिग्विजय सिंह के फोटो पर बरसाए जूते, प्रत्याशी बदलने की मांग

होशंगाबाद और शुजालपुर से कार्यकर्ता कमलनाथ के बंगले के पास इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गरोठ से आए कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के फोटो पर अपनी भड़ास निकाली

BHOPAL. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए किया गया टिकट वितरण कई सीटों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि प्रत्याशियों को बदलने की मांग पर कार्यकर्ता भोपाल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को होशंगाबाद और शुजालपुर से कार्यकर्ता कमलनाथ के बंगले के पास इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गरोठ से आए कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के फोटो पर अपनी भड़ास निकाली और फोटो पर जमकर जूते बरसाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

शुजालपुर में बेहद नाराज कार्यकर्ता

टिकट वितरण के खिलाफ शाजापुर के शुजालपुर में जबर्दस्त विरोध देखने मिल रहा है। यहां के नाराज कार्यकर्ता 3 दिन में दूसरी बार भोपाल पहुंचे। ये कार्यकर्ता रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं। योगेंद्र सिंह बंटी के समर्थक कार्यकर्ता बंटी को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

गरोठ के कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ किया प्रदर्शन

इधर मंदसौर के गरोठ विधानसभा के कार्यकर्ता भी भोपाल पहुंचे और कमलनाथ के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया और दिग्विजय सिंह की फोटो पर जमकर जूते मारे। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता गरोठ के कांग्रेस नेता त्रिलोक पाटीदार के समर्थक हैं। आरोप है कि पार्टी ने हार की हैट्रिक लगा चुके नेता को एक बार फिर मौका दे दिया। कार्यकर्ताओं ने अपने बैनर पर लिखा हुआ था कि तीन बार हारो या तीस बार सूटकेस दो और टिकट लो।

होशंगाबाद में शर्मा के खिलाफ विरोध

इधर होशंगाबाद सीट से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गिरिजाशंकर शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया। यहां पहुंचे कार्यकर्ता चंद्रगोपाल मलैया समर्थक थे, मलैया होशंगाबाद से दावेदार रहे लेकिन पार्टी ने शर्मा को टिकट दिया है। उधर बीते रोज कमलनाथ के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने और आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल और उनके 50 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोरवाल उज्जैन की बड़नगर सीट से विधायक हैं। इस बार उनकी टिकट काट दी गई है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • Dissatisfaction with ticket distribution
  • workers surrounded Kamal Nath's bungalow
  • shoes rained on Digvijay Singh's photo
  • टिकट वितरण का असंतोष
  • कार्यकर्ताओं ने घेरा कमलनाथ का बंगला
  • दिग्विजय सिंह के फोटो पर बरसाए जूते
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा