मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने विभाग बंटवारे की फाइल पर किए साइन, जल्द जारी होगा आदेश, कैलाश और राजेंद्र को मिलेंगे ये विभाग

Rahul Garhwal | Dec 30, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने विभाग बंटवारे की फाइल पर किए साइन, जल्द जारी होगा आदेश, कैलाश और राजेंद्र को मिलेंगे ये विभाग
मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने विभाग बंटवारे की फाइल पर किए साइन, जल्द जारी होगा आदेश, कैलाश और राजेंद्र को मिलेंगे ये विभाग

मध्यप्रदेश के राज्यपाल भोपाल आने में लेट हो गए हैं। उन्हें 4 बजे आना था, लेकिन अब वे 7 बजे पहुंचेंगे। जल्द ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस खत्म होता दिखाई दे रहा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल भोपाल आने में लेट हो गए हैं। उन्हें 4 बजे आना था, लेकिन अब वे 7 बजे पहुंचेंगे। जल्द ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है। भोपाल लौटते ही राज्यपाल ने मंत्रियों के विभाग बंटवारे की फाइल पर साइन कर दिए हैं। द सूत्र सबसे पहले आपको बता रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और राजेंद्र शुक्ला को स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग मिलेगा। प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विभाग दिया जाएगा। जगदीश देवड़ा को गृह और इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी।

कल अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले थे सीएम मोहन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद मंत्रियों के विभाग का बंटवारा फाइनल माना जा रहा था। सीएम के वापस लौटते ही इस पर फैसला होने की उम्मीद लगाई जा रही थी।

गुरुवार को दिल्ली गए थे सीएम मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात सवा 9 बजे प्राइवेट प्लेन से दिल्ली गए थे। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई थी।

विभाग बंटवारे को लेकर क्या बोले थे सीएम

मंत्रियों को विभाग बांटने को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा था कि जब मंत्री बना दिए तो अब ये भी हो जाएगा।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Governor Mangubhai Patel
  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल
  • Madhya Pradesh Cabinet
  • मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल
  • Ministerial Department Allocation
  • मंत्री विभाग बंटवारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं