इंदौर सहायक खनिज अधिकारी नामदेव उलझे, कमिश्नर ने जवाब सही नहीं माना
Sanjay Gupta | Dec 02, 2024, 12:17 IST
sahayak khanij adhikaari
खनिज अधिकारी संजय लुणावत ट्रांसफर होकर इंदौर पदस्थ होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए थे। वहीं अब उनके साथ ही सहायक खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव के भी कारनामे सामने आने लगे हैं। इस लेख में जानें क्यों मुश्किलों में फंसे सहायक खनिज अधिकारी।
खनिज अधिकारी संजय लुणावत ट्रांसफर होकर इंदौर पदस्थ होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए थे। वहीं अब उनके साथ ही सहायक खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव के भी कारनामे सामने आने लगे हैं। नामदेव को कुछ लोगों की गाडियां छोड़ने और इसी तरह के मामले में कुछ जब्त करने को लेकर गंभीर आरोप लगे थे। इसमें संभागायुक्त दीपक सिंह कोर्ट से उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। लेकिन उनका जवाब सही नहीं माना गया है।
संभागायुक्त दीपक सिंह की कोर्ट में याचिका लगाने वाले पीड़ित अभिषेक चौहान ने आरोप लगाए हैं कि नामदेव ने 20 फरवरी 2024 को नामदेव द्वारा कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और 6 डंपर पकड़े थे। लेकिन इसमें से नामदेव ने केस बनाकर 1 पोकलेन मशीन, चार डंपर मिलाकर कुल पांच वाहन वापस वाहन चालकों की सुपुर्दगी में सौंप दिए। लेकिन हमारे दो डंपर सुपुर्द नहीं किए। वहीं कार्रवाई करने के चार महीने बाद 24 जून को रिपोर्ट और केस कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) में भेजा गया। इसमें चार महीने की देरी की गई।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए संभागायुक्त सिंह की कोर्ट से नामदेव को नोटिस कर 18 नवंबर के पेश होकर जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसमें है कि फरियादी द्वारा कहा गया है कि यह पूरी कार्रवाई भेदभाव पूर्ण तरीके से हुई। एक पोकलेन व चार डंपर गणेश चौहान को सुपुर्द कर दिए गए लेकिन उनके दो डंपर नहीं दिए गए और इन्हें धरमपुरी पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया। जबकि सभी वाहनों पर एक जैसा ही प्रकरण था।
अब नामदेव पर संभागायुक्त के पत्र के आधार पर स्थापना विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले जब लुणावत इंदौर में पदस्थ नहीं थे तब नामदेव के पास प्रभार था और उन पर कई जगह उचित कार्रवाई नहीं करने और पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लग चुके हैं। वहीं लुणावत ठेकेदार पीडी अग्रवाल की कार को घूमने को लेकर चर्चा में आ चुके हैं, द सूत्र की न्यूज के बाद वह कार आखिरकार लौटा दी गई। लेकिन लुणावत ने ठेकेदार अग्रवाल के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर भी कोई जांच रिपोर्ट नहीं बनाई है। उनकी पदस्थापना का मामला भी हाईकोर्ट में चल रहा है, जिसमें हाईकोर्ट ने 6 सप्ताह का समय देकर शासन से जवाब मांगा है।
यह लगे नामदेव पर आरोप
संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस
नामदेव का जवाब और संभागायुक्त की कार्रवाई
इस मामले में नामदेव ने कहा था कि केस पेश करने में इसलिए देर हुई क्योंकि अन्य विभागों से पत्राचार में समय लगा। वहीं अन्य वाहनों को सुपुर्दगी में देने व पक्षकार के दोनों वाहनों को चौकी पर रखवाने का उचित कारण था और विधिक कार्रवाई की गई। संभागायुक्त ने इन जवाब को समाधान कारक नहीं माना है और उन पर कार्रवाई के लिए स्थापना विभाग को पत्र लिख दिया है।
स्थापना विभाग करेगा कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari