डॉक्टर MD ड्रग्स के साथ पकड़ा गया, नशे में पहनता है लड़कियों के कपड़े

Sanjay Gupta | Jan 02, 2025, 13:11 IST
Share
druges
druges

इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बार फिर नशे पर वार किया है। न्यू ईयर की रात को पुलिस ने दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है। इसमें एक आरोपी होम्योपैथी डॉक्टर भी है।

इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बार फिर नशे पर वार किया है। न्यू ईयर की रात को पुलिस ने दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है। इसमें एक आरोपी होम्योपैथी डॉक्टर भी है, जो नशे का आदी है और नशे में उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वह लड़कियों के कपड़े पहन लेता है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तब भी वह लड़कियों के कपड़े पहना हुआ था, उसके मोबाइल में भी इस तरह की फोटो मिली है। पुलिस ने इसके साथ ही उसके साथी भरत को भी गिरफ्तार किया है।

इंदौर पुलिस ने यह पकड़ा

पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजा बरामद किया। यह नशा सामग्री न्यू ईयर की पार्टियों में दी जाना थी। आरोपी का नाम योगेश लडईया है जो होम्योपैथी डॉक्टर है। वहीं दूसरे का नाम भरत चौरसिया है। डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठीडीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने इसकी जानकारी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि योगेश का खुद का क्लिनिक है। वह नशे का आदी है। दूसरा आरोपी भरत रीवा का रहने वाला है। वह मिडलैंड होटल तुलसी नगर में केयर टेकर का काम करता है। होटल में आने-जाने के दौरान ही उसकी दोस्ती योगेश से हुई थी। दोनों मिलकर नशे करते हैं।

पत्नी ने छोड़ा तो नशे का आदी हुआ

पुलिस को पता चला है कि डॉक्टर को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया है इसके बाद से ही वह नशे का आदी हुआ है। नशे के चक्कर में वह कर्जदार हो गया और पांच लाख का कर्ज चढ़ हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • क्राइम ब्रांच
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर समाचार
  • MP
  • इंदौर
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा