OMG! 2 साल तक महिला के पेट में पड़ी रही कैंची, ऐसे हुआ खुलासा

Raj Singh | Nov 30, 2024, 11:13 IST
Share
doctor...
doctor...

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला के पेट से कैंची निकली है। महिला के पेट में दर्द की शिकायत थी और जांच के दौरान डॉक्टरों को इसके पेट में कैंची मिली।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला के पेट में कैंची होने का पता चला है। महिला के पेट में दर्द की शिकायत थी और जांच के दौरान डॉक्टरों को उनके पेट में कैंची मिली, जिससे सभी डॉक्टर चौंक गए। दरअसल, महिला का 2023 में ओवेरियन कैंसर का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसे लगातार पेट में दर्द हो रहा था। पति द्वारा दवा देने के बाद थोड़ी राहत मिल जाती थी, लेकिन दर्द में बढ़ोतरी होने पर महिला को जिला अस्पताल लाया गया।

ऑपरेशन के दौरान हुई गलती

गुरुवार शाम को महिला कमलादेवी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दवाइयां दीं और पेट का सीटी स्कैन करवाया। शुक्रवार को सीटी स्कैन के बाद यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महिला के पेट में कैंची फंसी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह गलती ऑपरेशन के दौरान 2022 में डॉक्टरों की टीम से हुई थी।
सरकारी योजना का दुबारा लाभ लेने के लिए 1.72 करोड़ फर्जी ID, खुली पोल

ग्वालियर में होगा ऑपरेशन

डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल की गई कैंची पेट में ही छूट गई थी। महिला को ग्वालियर के एक अस्पताल रेफर किया गया है, जहां इसका ऑपरेशन किया जाएगा।

पति ने लगाया डॉक्टरों पर आरोप

महिला के पति कमलेश ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी को असहनीय दर्द झेलना पड़ा और उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। साथ ही, उन्हें दोबारा ऑपरेशन करवाने की जरूरत पड़ेगी। इस मामले में कमलेश ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

SC में खोली ढेबर की पोल, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर HC से ली थी बेल

कहां का है पूरा मामला?

यह घटना भिंड जिले के गोरमी के सोंधा गांव की है, जहां 40 वर्षीय कमलादेवी को ओवेरियन कैंसर था। फरवरी 2022में ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। इसी दौरान डॉक्टरों ने बड़ी लापरवाही करते हुए पेट में कैंची छोड़ दी। अब महिला को दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला चिकित्सा लापरवाही का एक गंभीर उदाहरण पेश करता है, जहां एक छोटी सी गलती किसी की जान पर बन सकती है।

FAQ

  1. महिला के पेट से कैंची क्यों निकली?
    महिला का ओवेरियन कैंसर का ऑपरेशन 2023 में हुआ था, जिसमें डॉक्टरों ने गलती से ऑपरेशन के दौरान पेट में कैंची छोड़ दी थी।
  2. महिला को कितने समय से पेट में दर्द हो रहा था?
    महिला को ऑपरेशन के बाद लगातार पेट में दर्द हो रहा था, और स्थिति बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।
  3. कहां का है यह मामला और महिला का नाम क्या है?
    यह घटना भिंड जिले के गोरमी के सोंधा गांव की है। महिला का नाम कमलादेवी है और वह 40 साल की हैं।
  4. पति ने डॉक्टरों पर क्या आरोप लगाए हैं?
    पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी को असहनीय दर्द झेलना पड़ा और उसकी जान को भी खतरा हो सकता था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • भिंड न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • भिंड
  • भिंड पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई