इंदौर जिला अस्पताल में कलेक्टर के दौरे में गैरहाजिर मिले 11 डॉक्टर

Sanjay Gupta | Oct 24, 2024, 12:31 IST
Share
iNDORE_HOSPITAL_
iNDORE_HOSPITAL_

इंदौर में समय पर कर्मचारियों के अस्पताल में नहीं आने का मामला तो सामने आता रहा है। अब डॉक्टर भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से मरीज परेशान हो रहे हैं।

इंदौर में समय पर कर्मचारियों के अस्पताल में नहीं आने का मामला तो सामने आता ही है, अब डॉक्टर भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते है, जिसके कारण मरीज परेशान होते हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने सरकारी दफ्तरों में निरीक्षण के बाद अब जिला अस्पताल का रूख किया। गुरुवार सुबह वह दौरे पर निकले तो डॉक्टर ही नहीं मिले।

26 में से 11 डॉक्टर मिले ही नहीं

कलेक्टर सिंह ने दौरे के दौरान उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें पाया गया कि 26 में से 11 डॉक्टर नहीं आए हैं। इन सभी को नियमानुसार सुबह नौ बजे आना था। लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। ओपीडी के बाहर मरीज डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। तीन आयुष डॉक्टर भी गैर हाजिर थे, साथ ही स्टॉफ में भी तीन नहीं आए थे। नर्सिंग स्टॉफ में 39 में से 7 लोग गैर हाजिर मिले।

पाकीजा का अवैध निर्माण तोड़ने के लिए पहली बार चले नगर निगम के हथौड़े

निर्माण काम का भी जायजा लिया

कलेक्टर सिंह ने सीएमएचओ बीएस सैत्या और संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी के साथ पूरे जिला अस्पताल के निर्माण कामों का भी जायजा लिया। साथ ही जानकारी ली कि कब तक यह काम पूरे होंगे, क्या समस्या आ रही है और आगे क्या-क्या काम होना है।

निगम में भी जांच रहे उपस्थिति

वहीं निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी निगम दफ्तर में औचक निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने एक ही दिन में 400 कर्मचारियों पर गैर हाजिर होने पर एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए थे। वहीं कलेक्टर सिंह भी लगातार सरकारी दफ्तरों का दौरा कर उपस्थिति जांच रहे हैं।

एक-एक दिन के वेतन काटने की कार्रवाई

आयुष विंग के आयुष विशेषज्ञ डॉ शीतल सोलंकी, चिकित्सक बख्तियार अशरफी, कंपाउंडर कांजीलाल दामले का एक एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्हें शो कॉज नोटिस देने की कार्रवाई भी की जाएगी।

पतंजलि के पास 8 साल से 100 करोड़ की जमीन, एक को भी रोजगार नहीं, अब 1000 करोड़ निवेश का वादा

आरएमओ का एक माह का वेतन राजसात

आरएमओ डॉ. सतीश नीमा का एक माह के वेतन को राजसात किया जायेगा। आरएमओ जिला अस्पताल की जिम्मेदारी होती है की वे अस्पताल के डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करें। आरएमओ को भी नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान पंचशील नगर तथा आजाद नगर स्थित संजीवनी क्लिनिक और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लीनिक और आंगनबाड़ी केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। आंगनवाड़ी पंचशील नगर में पंजीकृत 103 बच्चों में से केवल 1 बच्चा उपस्थित पाया गया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करते हुए व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • MP
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • निगमायुक्त शिवम वर्मा
  • इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा
  • संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज