न्यू ईयर पर डोमिनोज से वेज ऑर्डर में चिकन पिज्जा, भोपाल में विवाद

Anjali Dwivedi | Jan 02, 2026, 15:17 IST
Share
dominos controversy veg nonveg pizza bhopal
dominos controversy veg nonveg pizza bhopal

भोपाल के कोलार रोड स्थित डोमिनोज आउटलेट से न्यू ईयर पर वेज ऑर्डर करने पर ब्राह्मण परिवार के घर चिकन पिज्जा पहुंचा। अब परिवार कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है।

पांच प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

1. डोमिनोज से वेज पिज्जा का ऑर्डर किया गया था, लेकिन चिकन पिज्जा पहुंचा।
2. वीगन एक्टिविस्ट स्वाति गौरव ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ऑर्डर किया था।
3. पिज्जा के बॉक्स में कॉर्न न देखकर स्वाति ने इसकी जांच की।
4. पिज्जा में चिकन मिलने के बाद स्वाति ने कंपनी से शिकायत की।
5. स्वाति परिवार का कहना है कि यह धार्मिक आस्था पर सीधा हमला था और वे कोर्ट जा रहे हैं।

न्यू ईयर पर भोपाल के कोलार रोड स्थित डोमिनोज आउटलेट से स्वाति गौरव ने वेज गोल्डन कॉर्न पिज्जा ऑर्डर किया था। पिज्जा की कीमत लगभग 650 रुपए थी। हालांकि, जैसे ही बॉक्स खोला गया, पिज्जा पर कॉर्न नहीं दिखा, जिससे स्वाति को शक हुआ। जांच के बाद पता चला कि यह पिज्जा वेज नहीं, बल्कि चिकन पिज्जा था।

कैसे खुली गड़बड़ी की पोल?

स्वाति ने पहले खुद पिज्जा को ध्यान से देखा और फिर आस-पास के नॉनवेज खाने वाले लोगों से पुष्टि की। जब यह साफ हो गया कि पिज्जा चिकन का था, तो स्वाति ने तुरंत डोमिनोज को इसकी शिकायत की।

dominos-controversy-veg-nonveg-pizza-bhopal
dominos-controversy-veg-nonveg-pizza-bhopal

Veg pizza
Veg pizza

धार्मिक आस्था और वीगन लाइफस्टाइल पर चोट

स्वाति गौरव ब्राह्मण परिवार से हैं और सालों से शाकाहारी जीवन शैली (Vegetarian lifestyle) फॉलो कर रही हैं। उनके लिए मांसाहार के अलावा दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स भी रोकहैं। ऐसे में उनके घर नॉनवेज पिज्जा का पहुंचना न केवल धार्मिक रूप से आपत्तिजनक था, बल्कि मानसिक रूप से भी पीड़ादायक अनुभव रहा।

Veg order
Veg order

ये खबर भी पढ़ें...भोपाल बस स्टॉप अब इतिहास से जुड़ी प्रेरणा का केंद्र बनेंगे

कंपनी की सफाई और परिवार की नाराजगी

Domino'sने शिकायत के बाद अपनी गलती मानी, लेकिन न तो नया पिज्जा भेजा गया और न ही पैसे रिफंड किए गए। स्वाति का कहना है कि उनका मुद्दा पैसे का नहीं, बल्कि भोजन की शुद्धता और धार्मिक भावनाओं का है। इसे सिर्फ कस्टमर केयर कॉल से हल नहीं किया जा सकता। वेज ऑर्डर | कस्टमर राइट्स Dominos pizza

ये खबर भी पढ़ें...महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले- अधिकारी नहीं सुनते, ऐसे काम नहीं कर सकता, उमा भारती का तंज- नहीं चली तो पद पर बैठे बिसलेरी क्यों पीते रहे

कोर्ट का रुख और बड़े सवाल

स्वाति का कहना है कि यह मामला कंज्यूमर राइट्स से ज्यादा गंभीर है, क्योंकि यह धार्मिक आस्था और वेज-नॉनवेज किचन सेपरेशन की विश्वसनीयता से जुड़ा है। उनके अनुसार, डोमिनोज जैसे बड़े ब्रांड को किचन सेपरेशन, ऑर्डर मैनेजमेंट और स्टाफ ट्रेनिंग में सुधार करना चाहिए। वे अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही हैं।

FAQ

  1. क्या डोमिनोज ने अपनी गलती मानी?
    हां, डोमिनोज ने शिकायत के बाद गलती मानी, लेकिन न तो नया पिज्जा भेजा गया और न ही पैसे रिफंड किए गए।
  2. 2. स्वाति गौरव का क्या कहना है?
    स्वाति गौरव का कहना है कि यह मामला केवल कंज्यूमर राइट्स से ज्यादा है, यह धार्मिक आस्था और किचन सेपरेशन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
  3. क्या स्वाति कोर्ट जाएंगी?
    हां, स्वाति का कहना है कि वे इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में जल्द शुरु होंगी इलेक्ट्रिक बसें, 5 रूटों पर दौड़ेंगी 100 बसें, बनेंगे हाईटेक डिपो

ये खबर भी पढ़िए...एमपी की सड़कों से गायब होंगी 15 साल पुरानी बसें, परमिट होंगे निरस्त, बस ऑपरेटर्स ने खोला मोर्चा

Tags:
  • भोपाल
  • न्यू ईयर
  • Dominos pizza
  • Domino's
  • वेज ऑर्डर
  • डोमिनोज आउटलेट
  • कस्टमर राइट्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई