शिक्षकों का विरोध देख डीपीआई तलाश रहा टीईटी की अनिवार्यता का समाधान

Sanjay Sharma | Apr 09, 2026, 20:28 IST
Share
dpi seeks solution
dpi seeks solution

BHOPAL: मध्य प्रदेश में टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षक विरोध कर रहे हैं। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर विचार करने की योजना बनाई है।

News in Short

टीईटी के विरोध का कारण नए सिलेबस और पैटर्न में बदलाव है।
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला लिया।
टीईटी अनिवार्यता के कारण 25-30 साल के शिक्षक चिंतित हैं।
शिक्षक संघ ने सरकार से मामला सुलझाने के लिए चर्चा की।
सरकार ने शिक्षकों के पक्ष को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया।

News in Detail

शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी पर बढ़ते विरोध के बाद सरकार भी हरकत में आ गई है। सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका की मांग को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने डीपीआई के अधिकारियों से मंत्रणा की है। मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने डीपीआई संचालक और विधि प्रभारी को समाधान तलाशने का जिम्मा सौंपा है।

नाराज शिक्षक अब आंदोलन पर उतरे

मध्यप्रदेश में पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से नाराज शिक्षक अब आंदोलन पर उतर आए हैं। बुधवार को प्रदेश भर से जमा शिक्षकों ने लोक शिक्षण संचालनालय के सामने भी प्रदर्शन किया था। वहीं 11 अप्रैल को सभी जिलों में धरने की घोषणा भी की थी।

बढ़ते विरोध के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की थी। इस चर्चा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों की नाराजगी दूर करने का रास्ता तलाशने में जुट गया है। वहीं सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों का पक्ष रखने के लिए पुनर्विचार याचिका पेश करने के संबंध में महाधिवक्ता से सलाह मांगी है।

टीईटी का पैटर्न और सिलेबस का तनाव

सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी को अनिवार्य माना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों को टीईटी में शामिल होने के निर्देश जारी किए हैं।

शिक्षकों को इसके लिए 30 अप्रैल तक टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने भी कहा गया है। वहीं पात्रता परीक्षा में शामिल न होने या फैल होने की स्थिति में नियमित सेवा से बाहर करने की चेतावनी भी दी है। यानी जिन शिक्षकों की नियुक्ति टीईटी के आधार पर नहीं हुई है उन्हें अब यह परीक्षा देनी ही होगी।

विरोध की वजह है फैल होने का अंदेशा

स्कूलों में 25 से 30 साल की नौकरी पूरी करने वाले और अन्य शिक्षकों को मिलाकर करीब सवा लाख शिक्षक टीईटी के दायरे में हैं। इन शिक्षकों को नए सिलेबस और नए पैटर्न पर आधारित परीक्षा में फेल होने का डर सता रहा है।

इन शिक्षकों का कहना है वे ढाई- तीन दशक पहले जब इस सेवा में आए थे तब पढ़ाई और परीक्षा का स्तर पूरी तरह अलग था। अब नए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा देना उनके लिए मुश्किल है। परिणाम में फेल होने पर हजारों शिक्षकों की योग्यता पर सवाल खड़े होंगे जो कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी विपरीत होगा।

विवाद सुलझाने आगे आए स्कूल शिक्षा मंत्री

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ.क्षत्रवीर सिंह राठौर के साथ गए प्रतिनिधिमंडल से मंत्री राव उदयप्रताप की लंबी चर्चा हुई है। डॉ. राठौर ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने भी मामले को लेकर संवदेनशीलता दिखाई है। उन्होंने शिक्षकों का अहित न होने देने का आश्वासन दिया है।

वहीं उनके निवास पर हुई बैठक में डीपीआई संचालक केके द्विवेदी और विधि प्रभारी राजेन्द्र डेकाटे को अधिकृत किया गया है। ये अधिकारी पुनर्विचार याचिका के संबंध में सलाह मशविरा करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों का पक्ष रखने के संबंध में डीपीआई महाधिवक्ता से भी सलाह ले रही है।

2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI ट्रेनिंग, गूगल फॉर एजुकेशन के साथ मिलकर सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

सरकार से मध्यस्थता की मांग लेकर डीपीआई के सामने शिक्षकों का हल्ला बोल

ESB एमपी शिक्षक वर्ग 2 के 10758 पदों का रिजल्ट अब किसी भी समय, आखिरी साइन बाकी

CM मोहन यादव ने पलटा पीएचक्यू का प्रस्ताव, सीनियर आईपीएस अधिकारियों को सौंपी संभागों की कमान



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • डीपीआई
  • राव उदयप्रताप सिंह
  • टीईटी
  • शिक्षक संघ
  • पात्रता परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच