राजेश राजौरा के मुख्य सचिव बनते ही प्रशासनिक मशीनरी में होंगे भारी फेरबदल

Pratibha ranaa | Updated:
Share
डॉ. राजेश राजौरा
डॉ. राजेश राजौरा

डॉ. राजेश राजौरा की मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति के साथ ही राज्य में प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। वीरा राणा की सेवानिवृत्ति और अन्य प्रमुख अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

1990 बैच के IAS अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा (Dr. Rajesh Rajora) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) के रूप में नियुक्त किए जाने की पूरी तैयारियां हैं। आज कभी भी उनके नियुक्ति आदेश जारी हो सकते हैं। इसके साथ ही राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं क्या- क्या फेरबदल हो सकते हैं।

वीरा राणा बनेंगी राज्य निर्वाचन आयुक्त

वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा (Veera Rana) आज अपने एक्सटेंशन (Extension) के बाद सेवानिवृत्त हो रही हैं। इसी के साथ वे राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगी। 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोहम्मद सुलेमान (Mohammed Suleman) को मंत्रालय से बाहर पदस्थ करना होगा। सुलेमान वर्तमान में कृषि उत्पादन आयुक्त (Agricultural Production Commissioner) के पद पर कार्यरत हैं और उनके स्थानांतरण के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल यह जिम्मेदारी खुद वीरा राणा ने अपने पास रखी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...कौन बनेगा CS? फैसला आज, कुर्सी IAS राजेश राजौरा को मिलेगी या आएगा कोई और नाम?

  • इधर, मोहम्मद सुलेमान के मंत्रालय से बाहर होने पर यह चर्चा हो रही है कि किस अपर मुख्य सचिव को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा। संभावनाएं यह हैं कि अशोक वर्णवाल (Ashok Barnwal ) को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।
  • डॉ. राजेश राजौरा के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके वर्तमान प्रभार, जैसे अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (Narmada Valley Development Authority) और जल संसाधन (Water Resources) संभवत: वे अपने पास ही रख सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बड़े स्तर पर बदलाव होंगे। इसमें 1994 बैच के अधिकारी संजय शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister’s Secretariat) के प्रमुख बनने की संभावना है।
डॉ. राजौरा की नियुक्ति के साथ ही यह माना जा रहा है कि राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव होंगे। उनके बैचमेट एस.एन. मिश्रा (S.N. Mishra) और केंद्र सरकार में सचिव अनुराग जैन (Anurag Jain) का नाम भी मुख्य सचिव के पद के लिए चर्चा में आया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • वीरा राणा
  • संजय शुक्ला
  • द सूत्र
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • MP chief Secretary
  • MP chief Secretary news
  • MP New Chief Secretary decision
  • जल संसाधन विभाग
  • मोहम्मद सुलेमान
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • अपर मुख्य सचिव
  • Narmada Valley Development Authority
  • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण
  • मनु श्रीवास्तव
  • मुख्यमंत्री सचिवालय
  • डॉ. राजेश राजौरा
  • MP new Chief Secretary
  • Dr Rajesh Rajora
  • मुख्य सचिव राजेश राजौरा
  • Chief Secretary Rajesh Rajora
  • MP New Chief Secretary Appointment
  • वीरा राणा सेवानिवृत्ति
  • Veera Rana Retirement
  • मध्य प्रदेश मुख्य सचिव
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जलसंकट पर ली बैठक, महापौर ने 110 करोड़ मांगे, यशवंत सागर भरेंगे

By Sanjay Gupta

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जलसंकट पर ली बैठक, महापौर ने 110 करोड़ मांगे, यशवंत सागर भरेंगे
राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?
हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए

By Umeshwari Baghel

हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए
MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर विवाद, ACS अनिरुद्ध मुखर्जी पर नियम तोड़ने के आरोप, केंद्रीय मंत्रालय से हुई शिकायत

By Amresh Kushwaha

MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर विवाद, ACS अनिरुद्ध मुखर्जी पर नियम तोड़ने के आरोप, केंद्रीय मंत्रालय से हुई शिकायत
दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी

By Harrison Masih

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी
बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR

By Ashish Bhardwaj

बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?

By Atul Dwivedi

अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?