ड्रीम गर्ल ने विपक्षी सांसदों की ओर से ज्यादा सवाल उठाए जाने को बताया मोदी के खिलाफ बगावत

The Sootr | Dec 20, 2023, 24:00 IST
Share
ड्रीम गर्ल ने विपक्षी सांसदों की ओर से ज्यादा सवाल उठाए जाने को बताया मोदी के खिलाफ बगावत
ड्रीम गर्ल ने विपक्षी सांसदों की ओर से ज्यादा सवाल उठाए जाने को बताया मोदी के खिलाफ बगावत

विपक्षी खेमे के करीब डेढ़ सौ सांसदों के निलंबन पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में ड्रीमगर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी भी उतर आईं हैं।

NEW DELHI. विपक्षी खेमे के करीब डेढ़ सौ सांसदों के निलंबन पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में ड्रीमगर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी भी उतर आईं हैं। हेमा मालिनी ने सांसदों के सस्पेंशन की जो वजह बताई है, वह काफी हैरान करने वली है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं कि विपक्षी सांसदों ने बहुत सारे सवाल उठाए और अजीब व्यवहार किया, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया। हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत किया है। इसीलिए इन सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

मोदी की खिलाफत

हेमा मालिनी ने कहा कि सभी को संसद के नियमों के अनुसार व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने ऐसा नहीं किया और निलंबित हो गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य संसद को बाधित करना और मोदी सरकार की खिलाफत करना है। वहीं, हेमा मालिनी का ये वीडियो शेयर करते हुए तेलंगाना कांग्रेस नेता सामा राम मोहन रेड्डी ने कहा कहा है कि आखिरकार बीजेपी के एक सांसद ने कांग्रेस और विपक्षी सांसदों के निलंबन की वजह का खुलासा कर दिया है।

अमित शाह के बयान की मांग

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की टिप्पणी लोकसभा और राज्यसभा के दोनों सदनों के करीब डेढ़ सौ सांसदों को शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किए जाने के बाद आई है। संसद में हंगामे के बाद सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। विपक्षी सांसद लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक मामले में सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा था कि सदन में सुरक्षा संबंधी कोई भी घटना सचिवालय के दायरे में आती है और वह केंद्र को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे।

Tags:
  • India
  • PM Modi
  • BJP 4 INDIA
  • संसद में हंगामा
  • Lok Sabha
  • Rajya Sabha
  • Dream girl
  • Hema Malini BJP MP
  • Dream girl Hema Malini BJP MP
  • बीजेपी सांसद निलंबित
  • smoke attack
  • Lok Sabha Rajya Sabha
  • Indian parliament
  • parliament
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं