मंत्रालय में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, CM और मंत्रियों के लिए चलेगी मैन्युअल फाइलें

Ravi Singh | Updated:
Share
thesootr
thesootr

सरकारी मंत्रालयों में ई-ऑफिस की प्रणाली का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसके अनुसार सरकारी काम अब ई-फाइलों के माध्यम से होगा। मैनुअल फाइल व्यवस्था को पूरी तरह से खतम करने की तैयारी की जा रही है।

मंत्रालय में ई आफिस व्यवस्था ( E-office system ) होगी लागू, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए मैन्युअल ( manual )ही चलेगी फाइलें। मंत्रालय में अब ई आफिस व्यवस्था लागू होगी। ई- फाइलों के माध्यम से ही शासकीय कामकाज होंगे। मैन्युअल फाइल की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए मैन्युअल फाइलों की व्यवस्था पूर्व की तरह यथावत रहेगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हस्ताक्षर की कापी कर इसका गलत उपयोग न किया जा सके। लेकिन अधिकारियों के टेबल पर फाइलों के अंबार वाली व्यवस्था बंद की जाएगी। केवल आनलाइन फाइलें सिस्टम से जनरेट होगी और ई हस्ताक्षर से ही जारी की जाएगी।

मध्य प्रदेश कैबिनेट के लिए भी लागू होगा ई-ऑफिस प्रणाली


सरकारी कामकाज के लिए सिस्टम ने ऑनलाइन फाइलों को ही तैयार करने और ई-हस्ताक्षर के माध्यम से ही जारी करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय मध्य प्रदेश कैबिनेट ( Madhya Pradesh Cabinet )के लिए भी लागू होगा, जिसमें प्रस्ताव भी ऑनलाइन ही तैयार किए जाएंगे। हाल ही में, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए, जिसमें स्पष्ट किया गया कि सरकारी कामकाज को केवल E-फाइलों के माध्यम से ही किया जाएगा।

मंत्रालय में प्रवेश के लिए होगा ई-पास जारी

मंत्रालय में आगंतुकों के प्रवेश के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए वेबसाइट पहले से ही बनी हुई है, जिसके माध्यम से वे ई-पास के लिए आवेदन कर कर मंत्रालय में प्रवेश के लिए पास बनवाए जा सकेंगे। इसमें पास के लिए कतार में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। आगंतुक द्वारा अपने मोबाइल से ही आवश्यक दस्तावेज फुलफिल कर पास के लिए आवेदन किया जाएगा।

दस्तावेजों की आनलाइन जांच के बाद आनलाइन ई-पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए पास बनाने वाले स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जिस विभाग के लिए पास जारी होगा केवल उसी विभाग में जाने की अनुमति मिलेगी। मंत्रालय में प्रवेश करने वाले जनप्रतिनिधियों और आमजन से शिष्टाचार का सुरक्षा कर्मियों एवं मंत्रालय के अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

thesootr links



  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh Cabinet
  • मंत्रालय
  • E-office system
  • manual
  • आफिस व्यवस्था
  • मंत्रालय में अब ई आफिस व्यवस्था
  • ई-पास जारी
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

By VINAY VERMA

स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत

By Jageshwar Prasad

मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल

By Mukesh Sharma

आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल