भोपाल के मिल्क मैजिक घोटाले पर ED का खुलासा, पाम ऑयल से बना रहे थे मिल्क प्रोडक्ट

Aman Vaishnav | May 13, 2026, 14:21 IST
Share
ed action jayshri gayatri food bhopal dairy scam
ed action jayshri gayatri food bhopal dairy scam

भोपाल की डेयरी कंपनी मिल्क मैजिक ब्रांड में मिलावट का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि कंपनी दूध की वसा की बजाय पाम ऑयल और दूसरी चीजें मिलाकर डेयरी उत्पाद बना रही थी।

ईडी ने भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके मालिक किशन मोदी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मिलावटी डेयरी उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़े करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े के मामले में की गई है।

ईडी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अभियोजन शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत 11 मई को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश की गई थी। कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद इस पर संज्ञान भी लिया है।

पाम ऑयल से बना रहा था डेयरी प्रोडक्ट

ईडी के अनुसार कंपनी मिल्क मैजिक नाम से डेयरी उत्पाद बेचती थी। जांच में यह सामने आया कि कंपनी दूध की वसा की बजाय पाम ऑयल और अन्य चीजें मिलाकर डेयरी उत्पाद बना रही थी। इन उत्पादों को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बेचा गया था।

39a6da7f-73b
39a6da7f-73b

19 करोड़ रुपए की अवैध कमाई

जांच एजेंसी ने बताया कि कंपनी ने निर्यात की मंजूरी पाने के लिए फर्जी टेस्ट रिपोर्ट्स जमा की थीं। ये रिपोर्ट्स कुछ प्रतिष्ठित लैब्स से दिखाईं गई थीं।जब इन रिपोर्ट्स की जांच की गई, तो कई रिपोर्ट्स नकली पाई गईं।

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अनुसार, इन फर्जी दस्तावेजों के जरिए कंपनी ने मिलावटी डेयरी उत्पादों (जयश्री गायत्री मिल्क मैजिक ग्रुप रेड) का निर्यात करके करीब 19.69 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की है।

ईडी ने बताया कि ये पैसे कंपनी के बैंक खातों के जरिए चलाई गई हैं और इसे पीएमएलए के तहत अपराध की आय माना गया है। इस मामले में एजेंसी ने पहले ही कंपनी की कुछ संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर ली हैं।

Milk-Magic-Branding-in-Asia-153423
Milk-Magic-Branding-in-Asia-153423

प्रबंध निदेशक मार्च में हुए थे गिरफ्तार

इस पूरे मामले की जांच भोपाल के हबीबगंज थाना और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के आधार पर शुरू हुई थी। कंपनी के निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

ईडी ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक किशन मोदी को 13 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया था। जबकि उस समय के CEO सुनील त्रिपाठी को 20 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

एजेंसी के अनुसार कंपनी के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है। जल्द ही मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

जयश्री गायत्री फूड मिलावट में गिरफ्तार सुनील त्रिपाठी की रिमांड खत्म, कोर्ट में होगी पेशी

जयश्री गायत्री फूड फैक्टरी प्रोडक्ट पर ED का शिकंजा, एमडी किशन मोदी को भेजा जेल

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट पर ED का शिकंजा, एमडी किशन मोदी को भेजा जेल

एमपी में हर 8वां फूड सैंपल फेल, थाली से प्रोटीन गायब, मिलावट का जहर फैला!

Tags:
  • ED
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • मनी लॉन्ड्रिंग
  • जयश्री गायत्री फूड फैक्टरी
  • जयश्री गायत्री मिल्क मैजिक ग्रुप रेड
  • आर्थिक अपराध शाखा
  • पाम ऑयल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा