मध्य प्रदेश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, आरोपी गिरफ्तार
Amresh Kushwaha | Sept 17, 2024, 11:56 IST
मध्य प्रदेश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस में लहराने फिलिस्तीन का झंडा
मध्य प्रदेश में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने की खबर सामने आई है। इसको लेकर पुलिस ने मंडला और बालाघाट में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-e-Milad-un-Nabi) के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन (Palestine) का झंडा लहराने की खबर सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने इसको लेकर कार्रवाई भी की है। ऐसे में मंडला (Mandla) और बालाघाट (Balaghat) जिलों में हुई इस घटना के चलते कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस को राजगढ़ से भी फिलिस्तीन समर्थक नारे लगाने की शिकायत मिली है।
दरअसल, मंडला में एक युवक ने चिलमन स्क्वायर (Chilman Square) पर जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया। मंडला के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा (SP Rajat Saklecha) ने इस घटना की पुष्टि की। वहीं आरोपी युवक की पहचान फरदीन और अन्य के रूप में हुई है।
बालाघाट में भी इसी प्रकार की घटना दर्ज की गई, जिसमें महावीर चौक (Mahaveer Chowk) पर जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे भारतीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुईं और समाज में वैमनस्यता फैलने की आशंका जताई गई।
पुलिस ने बालाघाट में शाकिब और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code - IPC) की धारा 197(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
राजगढ़ (Rajgarh) में फिलिस्तीन समर्थक नारे लगाने की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) की जांच की, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जांच अभी भी जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP के दो जिलों में ईद-ए-मिलाद के जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार।
➡ मंडला और बालाघाट मामला।#MadhyaPradesh #eidemilad #palestine #palestineflag_waved #Mandla #Balaghat #viralvideo #news #TheSootr | @TheSootr pic.twitter.com/WkhgegXJ1U
— The Sootr (MP-CG) (@TSootr63686) September 17, 2024
जानें क्या है पूरा मामला
बालाघाट में भी लहराया फिलिस्तीन का झंडा
पुलिस ने बालाघाट में शाकिब और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code - IPC) की धारा 197(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने की सीसीटीवी फुटेज की जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari