ईद की छुट्टी लेकिन वित्तीय साल का अंतिम दिन होने से रजिस्ट्री चालू, बिल भुगतान केंद्र भी खुले
Sanjay Gupta | Mar 31, 2025, 12:49 IST
thesootr
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतिम दिन होने के कारण कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। ईद के अवकाश के बावजूद, राजस्व विभाग और बिजली कंपनियों के विभाग खुले हैं।
वित्तीय साल 2024-25 का अंतिम दिन 31 मार्च (आज) सोमवार को है। ईद के चलते भले ही सरकारी दफ्तर बंद हैं लेकिन राजस्व प्राप्ति वाले सभी सरकारी विभाग खुले हैं। नगर निगम इंदौर ने टैक्स जमा करने की सुविधा दी है तो बिजली कंपनी भी बिल भुगतान ले रही है। उधर रजिस्ट्री में तो पूरे दिन भर के स्लॉट बुक हैं।
खबर यह भी...पहले रजिस्ट्री कार्यालय में तनी बंदूकें, फिर गोलछा अपार्टमेंट में चली गोली, बाल-बाल बची वकील की जान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त शिवम वर्मा एवं राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया कर के भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 नियत होने से करदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, राजस्व मुख्यालय/रजिस्ट्रार कार्यालय (कलेक्टर कार्यालय परिसर) एवं सभी 01 से 22 जोन के राजस्व शाखा/केश काउंटर देर रात्रि तक खुले रहेंगे। अंतिम दिवस पर संबंधित कार्यालयों में जाकर अपना संपतिकर/जलकर/कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि का भुगतान कर सकते हैं। नियमानुसार छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
खबर यह भी...IGR अमित तोमर पहुंचे पंजीयन दफ्तर, संपदा 2.0 में सुधार और रजिस्ट्री के प्रिंट की मांग
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने वित्तीय वर्ष के समापन पर मार्च के अंतिम तीन दिन शासकीय अवकाश होने के बाद भी बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया है। कंपनी के एमडी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इंदौर जिले के 64 और मालवा निमाड़ के कुल 434 बिजली बिल भुगतान केंद्र शनिवार 29 मार्च, रविवार 30 मार्च, सोमवार 31 मार्च ईद उल फितर के अवकाश के दिन भी भुगतान राशि प्राप्ति के लिए खुले रहेंगे। उपभोक्ता बकाया विद्युत देयकों का भुगतान यहां कार्यालयीन समय में कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता फोन पे, गूगल पे, अमेजन, पेटीएम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ऊर्जस एप के माध्यम से भी कैशलेस तरीके से बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं। कैशलेस बिजली बिल भुगतान पर प्रत्येक बिल पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, यह राशि अगले माह के बिल में दिखाई देती है।
रजिस्ट्री में अंतिम दिन फिर आएगा धन
वित्तीय साल के अंतिम दिन रजिस्ट्री के लिए इंदौर में सभी उप पंजीयकों के पास दो हजार करीब स्लॉट उपलब्ध हैं। तीन दिन में पांच हजार से अधिक रजिस्ट्री हो चुकी हैं और करीब 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। अंतिम दिन भी जमकर राजस्व बरसने की उम्मीद की जा रही है। इंदौर 2414 करोड़ के बीते साल के राजस्व को पार करके ढाई हजार करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है। एक अप्रैल से प्रॉपर्टी औसतन 30 फीसदी महंगी हो रही है। वहीं संपदा वन सॉफ़्टवेयर भी बंद हो जाएगा। रजिस्ट्री फिर केवल संपदा टू से होगी।
नगर निगम ने की टैक्स भरने की अपील
खबर यह भी...IGR अमित तोमर पहुंचे पंजीयन दफ्तर, संपदा 2.0 में सुधार और रजिस्ट्री के प्रिंट की मांग
बिजली बिल भुगतान केंद्र भी चालू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj