काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज... एमपी में वक्फ बिल के खिलाफ बच्चों ने भी किया विरोध
एमपी में काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज, विरोध में मस्जिद पहुंचे लोग
Rohit Sahu | Published:
eid 2025
मध्य प्रदेश में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है। भोपाल की ताज उल मसाजिद समेत कई मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। शहर काजी ने दी नशे से दूर रहने की नसीहत।
मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में आज (सोमवार) ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पूरे 30 रोजों के बाद ईद आई है जिसकी खुशी लोगों में देखी जा रही है। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और अन्य शहरों में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस खास मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान भोपाल में नमाजी काली पट्टी बांधकर पहुंचे।
नमाज से पहले शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने तकरीर में कहा किनौजवानों को अपने कैरेक्टर और क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए।नशे से दूरी बनाए रखें और हलाल कमाई पर जोर दें।रोजमर्रा के खर्चों को कम करें लेकिन बच्चों की तालीम पर विशेष ध्यान दें।हलाल और हराम में फर्क समझना जरूरी है।
![काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज... एमपी में वक्फ बिल के खिलाफ बच्चों ने भी किया विरोध]()
![Bhopal People seen wearing black arm bands offer Namaz at Eidgah Masjid against Waqf Amendment Bill ईद पर काली पट्टी बांधे मस्जिद जाते दिखे मुसलमान, भोपाल में इस बात का कर रहे विरोध]()
रविवार शाम को रूअत-ए-हिलाल कमेटी ने चांद दिखने की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद, मोती मस्जिद में शहर काजी की अगुवाई में चांद का दीदार किया गया और ईद-उल-फितर मनाने की घोषणा हुई। जिसके बाद आज 31 मार्च को ईद मनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: ईद के मौके पर बाजारों में बढ़ी रौनक, भोपाल पुलिस ने बनाया ये प्लान
ईद से पहले बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। कपड़े, सेवइयां, मेवे और मिठाइयों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। मस्जिदों और घरों में खास पकवान तैयार किए गए।प्रदेशभर में ईद के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन से निगरानी भी की गई ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: Eid : आज धूमधाम से मनेगी ईद....मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
thesootr links
भोपाल की ऐतिहासिक ताज उल मस्जिद में उमड़ा जनसैलाब
राजधानी भोपाल में ईदगाह और ताज उल मस्जिद में हजारों अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। सुबह 7:30 बजे मुख्य नमाज अदा की गई, जिसकी सूचना तोप से गोले दागकर दी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और जरूरतमंदों को जकात और फितरा दिया।
#WATCH मध्य प्रदेश | #EidAlFitr2025 के मौके पर लोगों ने भोपाल की ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा की।
वीडियो ड्रोन से लिया गया है। pic.twitter.com/veMykPOtRq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2025
शहर काजी ने दी नशे दूर रहने की नसीहत
भोपाल में काली पट्टी बांधकर पहुंचे लोग
Bhopal People seen wearing black arm bands offer Namaz at Eidgah Masjid against Waqf Amendment Bill ईद पर काली पट्टी बांधे मस्जिद जाते दिखे मुसलमान, भोपाल में इस बात का कर रहे विरोध
भोपाल के ईदगाह और अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिम धर्मावलंबी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध वक्फ अमेंडमेंट बिल के खिलाफ था, जिसका ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड विरोध कर रहा है।
रविवार को नजर आया था चांद
यह भी पढ़ें: ईद के मौके पर बाजारों में बढ़ी रौनक, भोपाल पुलिस ने बनाया ये प्लान
प्रदेशभर में उत्साह
यह भी पढ़ें: Eid : आज धूमधाम से मनेगी ईद....मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel