Eid : आज धूमधाम से मनेगी ईद....मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

शहर काजी मोहम्मद जाबिर ने बताया कि ईद का चांद नजर आ गया है। कल सुबह 8 बजे ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने बताया कि माहे शव्वाल 1446 हि. का 29वां चांद दिखाई देने की शहादत मौसूल हो गई है।

MP News : शहर काजी मोहम्मद जाबिर ने बताया कि ईद का चांद नजर आ गया है। कल सुबह 8 बजे ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने बताया कि माहे शव्वाल 1446 हि. का 29वां चांद दिखाई देने की शहादत मौसूल हो गई है। लिहाजा माहे शव्वाल (ईदुल फित्र) की पहली तारीख 31 मार्च 2025, यानी ईदुल फित्र बरोज पीर मनाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में महू में आईसीसी ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद निकले जुलूस पर पत्थरबाजी और हमले के कारण भारी उपद्रव हुआ था। इसके बाद वहां कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार अलर्ट पर है।

एक-दूसरे को दी मुबारकबाद


सोमवार को ईद मनाने की खुशी रविवार रात से ही नजर आने लगी। रविवार को ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। बच्चों में भी खुशी देखी गई। शाम करीब 7 बजे ईद का चांद दिखने के साथ ही शहर समेत जिले भर की मस्जिदों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गईं। मस्जिदों में बिजली की सजावट की गई। वहीं, ईदगाह में साफ-सफाई करवा दी गई। प्रदेश की सबसे बड़ी ईदगाह माने जाने वाली बहीर की ईदगाह में रविवार को ही ईद की नमाज की तैयारियों को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं और साफ-सफाई करवा दी गई है।

शहर में खुशी का माहौल और रौनक


ईद का चांद दिखने के साथ ही पूरे शहर में रौनक और खुशी का माहौल बना हुआ है। सोमवार को होने वाली ईद की नमाज के बाद दावतों और मेल-मिलाप का दौर शुरू होगा।

खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़


ईद की तैयारियों को लेकर बाजारों में भी लोगों की भीड़ बढ़ गई है। लोग नए कपड़े, मिठाइयां, सेवइयां और अन्य जरूरी सामान खरीद रहे हैं। यह सिलसिला देर रात तक जारी है। सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई की दुकानों पर नजर आई।

शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


ईद के मौके पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। पुलिस ने प्रमुख मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है।

Tags:
  • Indore
  • Monday
  • madhyapradesh
  • मुस्लिम वर
  • Eid
  • eid 2024
  • indorenews
  • 2025 Holiday
  • 2025
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर

By Jageshwar Prasad

पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना

By Jageshwar Prasad

कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे

By Sandeep Kumar

MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे