चुनाव आयोग के निर्देश पर जबलपुर और भिंड के एसपी, खरगोन व रतलाम के कलेक्टर हटाए गए, विभाग ने जारी किए आदेश
Jitendra Shrivastava | Oct 11, 2023, 24:00 IST
चुनाव आयोग के निर्देश पर जबलपुर और भिंड के एसपी, खरगोन व रतलाम के कलेक्टर हटाए गए, विभाग ने जारी किए आदेश
मप्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर जबलपुर और भिंड के एसपी तथा खरगोन व रतलाम के कलेक्टरों को हटा दिया गया है।
BHOPAL. मप्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर जबलपुर और भिंड के एसपी तथा खरगोन व रतलाम के कलेक्टरों को हटा दिया गया है। ईसी के निर्देश पर गृह विभाग ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड एसपी मनीष खत्री को पीएचक्यू में भेज दिया है। वहीं खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
यह होगी नई व्यवस्था
जबलपुर और भिंड के एसपी को हटाने का आदेश जारी करने के साथ ही गृह विभाग ने इन दोनों पदों पर नई व्यवस्था दी है। आदेश के मुताबिक दोनों जिलों के एसपी का प्रभार उन जिलों में पदस्थ वरिष्ठतम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अस्थायी रूप से दिया गया है। नए एसपी की पदस्थापना होने तक यह प्रभार दिया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग ने खरगोन व रतलाम के कलेक्टरों को हटाने का आदेश जारी करते हुए उन्हें संबंधित जिलों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत को प्रभार सौंपने को कहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने की थी भिंड एसपी की शिकायत
बताया जा रहा है कि भिंड एसपी को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने ईसी को शिकायत की थी। उन्होंने भिंड एसपी पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया था। वहीं खरगोन कलेक्टर पर बीजेपी के करीबी होने का आरोप लगा था। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद शासन ने एसपी और कलेक्टर को हटाया दिया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari