चुनाव आयोग का नया प्लान, अब वार्ड में रहने वाले कर्मचारी ही बनेंगे BLO, गलत पहचान पर लगेगा ब्रेक
Dablu Kumar | Sept 03, 2025, 15:03 IST
fake voters
भोपाल में कौन बनेगा बीएलओ? अब यह बहस शुरू हो गई है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि चुनाव आयोग ने बूथ लेवल पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए नया नियम लाया है।
बिहार मेविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मामला जोरों-शोरों से चल रहा है। इस बीच चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फर्जी वोटर पर लगाम लगाने और नए वोटर जोड़ने का नया प्लान तैयार किया है। इसमें आगामी चुनाव के लिए भोपाल में वही कर्माचारी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) बनेंगे, जो उस इलाके का वोटर हो या फिर जिसका ऑफिस पोलिंग बूथ क्षेत्र में आता हो।
इसके अलावा चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि केवल सी-केटेगरी के कर्मचारियों को ही बीएलओ की ड्यूटी दी जाएगी। अगर बुथ लेवल क्षेत्र में ऐसे कर्मचारी मौजूद नहीं रहेंगे, तो पोस्टमैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संविदा कर्मचारी को यह जिम्मेदारी मिलेगी।
ये भी पढ़िए...एमपी में भोपाली देते हैं सबसे ज्यादा गालियां, सर्वे में खुलासा, जानिए सूची में हैं कौन-कौन से जिले
अगर इस स्थिति के बाद भी कर्मचारी नहीं मिले तो फिर प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी से मंजूरी के बाद अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
आयोग के ऐसा करने के पीछे की कोशिश यह है कि लोगों को अब बीएलओ खोजने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्षेत्र में ही बीएलओ रहने से लोगों को अपना काम कराने में आसानी होगी।
![orig_7-1_1756858035-514567]()
ये भी पढ़िए...एमपी के इस जिले में ED की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी के घर मारा छापा, जानें क्या है पूरा मामला
इस वक्त भोपाल में अभी तक 2029 पोलिंग बूथ थे। हालांकि, अब पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाकर हर बूथ पर 1200 तक कर दिया जाएगा। पहले यह सीमा 1500 थी। ऐसे में अब 260 नए बूथ बनाए जा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि अब भोपाल में कुल बीएलओ की संख्या बढ़कर 2289 हो जाएगी।
विदेशों से लिंक, बोगस बिल और फर्जी कंपनी... भोपाल के साइंस हाउस मेडिकल से चल रहा था काला कारोबार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इसके अलावा चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि केवल सी-केटेगरी के कर्मचारियों को ही बीएलओ की ड्यूटी दी जाएगी। अगर बुथ लेवल क्षेत्र में ऐसे कर्मचारी मौजूद नहीं रहेंगे, तो पोस्टमैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संविदा कर्मचारी को यह जिम्मेदारी मिलेगी।
ये भी पढ़िए...एमपी में भोपाली देते हैं सबसे ज्यादा गालियां, सर्वे में खुलासा, जानिए सूची में हैं कौन-कौन से जिले
अगर इस स्थिति के बाद भी कर्मचारी नहीं मिले तो फिर प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी से मंजूरी के बाद अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
जानें ऐसा क्यों कर रहा है आयोग
आयोग की कोशिश है कि स्थानीय वोटर को बीएलओ बनाने से क्षेत्र के लोगों की पहचान आसानी से हो पाएगी। साथ ही, असली और फर्जी वोटर्स का भी पता आसानी से लग पाएगा। वहीं, हर घर तक पहुंचने में भी आसानी होगी। इसके अलावा डुप्लीकेट वोटर जोड़ने की शिकायतें भी कम आने लगेंगी।
orig_7-1_1756858035-514567
ये भी पढ़िए...एमपी के इस जिले में ED की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी के घर मारा छापा, जानें क्या है पूरा मामला
पोलिंग बुथ घटाई जाएगी मतदाताओं की संख्या
विदेशों से लिंक, बोगस बिल और फर्जी कंपनी... भोपाल के साइंस हाउस मेडिकल से चल रहा था काला कारोबार
देखें किस विधानसभा में कितने बूथ
| विधानसभा | बूथों की संख्या |
| गोविंदपुरा | 424 (नए 61) |
| हुजूर | 419 (नए 68) |
| नरेला | 367 (नए 37) |
| बैरसिया | 312 (नए 35) |
| भोपाल उत्तर | 257 (नए 25) |
| भोपाल मध्य | 256 (नए 16) |
| दक्षिण-पश्चिम | 254 (नए 18) |
FAQ
- चुनाव आयोग ने भोपाल में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की नियुक्ति के लिए क्या नए नियम बनाए हैं?
नए नियमों के अनुसार, अब बीएलओ केवल वही कर्मचारी बन सकेंगे जो उस पोलिंग बूथ क्षेत्र के मतदाता हों या जिनका कार्यालय उसी क्षेत्र में स्थित हो। प्राथमिकता सी-कैटेगरी के कर्मचारियों को दी जाएगी, और यदि वे उपलब्ध न हों तो पोस्टमैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या संविदा कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। - चुनाव आयोग स्थानीय कर्मचारियों को बीएलओ क्यों बना रहा है?
आयोग का मानना है कि स्थानीय बीएलओ क्षेत्र के लोगों और असली-फर्जी मतदाताओं की पहचान आसानी से कर पाएंगे। इससे हर घर तक पहुंचना आसान होगा और डुप्लीकेट वोटरों की शिकायतों में कमी आएगी। साथ ही, मतदाताओं को अपने काम के लिए बीएलओ को खोजने में भी आसानी होगी। - भोपाल में पोलिंग बूथों की संख्या में क्या बदलाव हो रहा है?
पहले भोपाल में 2029 पोलिंग बूथ थे। अब हर बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है, जिसके कारण 260 नए बूथ बनाए जा रहे हैं। इस बदलाव के बाद भोपाल में कुल पोलिंग बूथों की संख्या बढ़कर 2289 हो जाएगी।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA