जबलपुर में 4 महीने पहले जिस कर्मचारी का निधन हुआ उसकी चुनाव में लगा दी ड्यूटी

Rahul Garhwal | Apr 17, 2024, 22:04 IST
Share
द सूत्र
द सूत्र

जबलपुर में लापरवाही की इंतेहा हो गई। 4 महीने पहले जिस कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी है, उसकी चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई। मृत कर्मचारी को बस व्यवस्था सौंपी गई थी।

Election Duty Of Dead Employee In Jabalpur

नील तिवारी, JABALPUR. मतदान ड्यूटी में कर्मचारियों की छुट्टी लेने पर जितनी सतर्कता और जांच पड़ताल की जाती है, उतनी ही लापरवाही से निर्वाचन की ड्यूटी लगाई जाती है। जबलपुर में निर्वाचन कर्मचारियों के आवागमन के लिए लगाई गई बस की व्यवस्था एक ऐसे कर्मचारी को सौंप दी गई जिसकी मृत्यु 4 महीने पहले हो चुकी थी।

मतदानकर्मियों के लिए थी बस की व्यवस्था

पनागर जनपद में मतदान केंद्र 4, 5 और 14,15,16 में मतदानकर्मियों को पहुंचाने के लिए बस नंबर एक तय की गई थी। कर्मचारियों को बस की व्यवस्था से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए एक मोबाइल नंबर 9907010729 दिया गया था। ये नंबर पनागर जनपद के सिंगोंड़ पंचायत के सहायक रोजगार सचिव प्रयाग कुर्मी (पटेल) का बताया गया।

फोन नंबर था बंद, मतदानकर्मी होते रहे परेशान

अपने-अपने मतदान केंद्रों में जाने के लिए कर्मचारी इकट्ठे होने के बाद बस की जानकारी लेने लगातार दिए गए नंबर पर फोन लगाते रहे, पर नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। सहायता नहीं मिलने से निर्वाचन कर्मचारी परेशान होते रहे। आखिरकार जब मामले ने तूल पकड़ा और इस मामले का पता लगाया गया तो पता चला कि प्रयाग कुर्मी (पटेल) की तो 4 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। प्रयाग कुर्मी के परिजन ने बताया कि प्रयाग की मौत दिसंबर 2023 में ही हो गई थी। उसके बाद भी जब उनके घर पर प्रयाग की ड्यूटी का कागज आया तो उन्होंने सचिव से लेकर जनपद स्तर तक इस मामले की जानकारी दी थी फिर भी जिम्मेदारों ने निर्वाचन ड्यूटी बदलने पर ध्यान नहीं दिया।

सरकारी वेबसाइट पर अभी भी जिंदा है प्रयाग कुर्मी

सिंगोंड़ ग्राम के सहायक रोजगार सचिव प्रयाग कर्मी का नाम और मोबाइल नंबर अभी भी पंचायत दर्पण वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है। इस वेबसाइट के अनुसार 4 महीने पहले जिस कर्मचारी की मौत हो गई वो अभी भी इस सिंगोड़ ग्राम के सहायक रोजगार सचिव पद पर कार्यरत है।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में 119 पदों पर भर्ती, जानें सैलरी

क्या कह रहे अधिकारी ?

जबलपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पनागर में मृत रोजगार सहायक सचिव की ड्यूटी किसने लगाई है, ये पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश देकर दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी, वेबसाइट पर अभी भी मृत कर्मी का नाम दर्ज होने पर उन्होंने इसकी भी जांच करने की बात कही।

Lok Sabha Elections | Negligence in Jabalpur | Assistant Employment Secretary Prayag Karmi | लोकसभा चुनाव | जबलपुर में लापरवाही | जबलपुर में मृत कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Negligence in Jabalpur
  • Election duty of dead employee in Jabalpur
  • Assistant Employment Secretary Prayag Karmi
  • जबलपुर में लापरवाही
  • जबलपुर में मृत कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी
  • सहायक रोजगार सचिव प्रयाग कर्मी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा