महंगी हो गई बिजली, आधी रात इतने प्रतिशत बढ़ा टैरिफ, इनको मिलेगी राहत
Rohit Sahu | Mar 30, 2025, 07:51 IST
Bijali bill
मध्य प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में 3.46% बढ़ोतरी की घोषणा की है। ऐसे में गर्मी शुरू होते ही एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में 3.46% की वृद्धि की गई है। वहीं, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को दिन में बिजली खपत पर 20% की छूट मिलेगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार देर रात टैरिफ ऑर्डर जारी किया, जो सात दिन बाद लागू होगा। हालांकि, बिजली कंपनियों ने 7.52% बढ़ोतरी की मांग की थी। बिजली कंपनियों ने 58 हजार 744 करोड़ रुपए की जरूरत जताई थी, लेकिन आयोग ने 57 हजार 732.6 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी है।
![aaba7d7f-bcd]()
इस बार 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं, सामान्य जलप्रदाय और स्ट्रीट लाइट उपभोक्ताओं पर "टाइम ऑफ डे" फार्मूला लागू किया जाएगा।
टाइम ऑफ डे फार्मूले की खास बातें
इस साल भी मीटर रेंट और मीटरिंग चार्ज नहीं लिए जाएंगे। पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्ता 0.53 रुपए प्रति यूनिट अतिरिक्त भुगतान कर ग्रीन एनर्जी का उपयोग कर सकते हैं। 100 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में 24 रुपए की बढ़ोतरी होगी, लेकिन अीटल गृह ज्योति योजना के तहत उन्हें पहले की तरह सिर्फ 100 रुपए ही देना होगा। बाकी की राशि सरकार सब्सिडी के रूप में देगी। हालांकि योजना के तहत 30 दिन में 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं से 24 रुपए ज्यादा लिए जाएंगे, जिसे राज्य सरकार सब्सिडी के तहत वहन करेगी।
यह भी पढ़ें: एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल
thesootr links
7.52% बढ़ोतरी की थी मांग
बिजली कंपनी ने नियामक आयोग के सामने 7.52% वृद्धि की याचिका दायर की थी, लेकिन आयोग ने इसे आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए 3.46% की वृद्धि को मंजूरी दी।
aaba7d7f-bcd
टाइम ऑफ डे फार्मूला लागू होगा
टाइम ऑफ डे फार्मूले की खास बातें
- 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए यह नियम लागू होगा।
- पिक आवर्स (सुबह 6-9 बजे और शाम 5-10 बजे) में बिजली महंगी होगी।
- सौर घंटों (सुबह 9-शाम 5 बजे) में 20% की छूट मिलेगी।
- रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सामान्य दरें लागू रहेंगी।
- स्मार्ट मीटर वाले 10 किलोवाट से कम लोड वाले उपभोक्ताओं को भी सौर घंटों में 20% छूट और पिक आवर्स में अधिभार से राहत मिलेगी।
इन उपभोक्ताओं को देने होंगे केवल 100 रुपए
यह भी पढ़ें: एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA