हाथियों ने खराब कोदो के पौधे खाए, विसरा में मिला साइक्लोपियाजोनिक एसिड

Jitendra Shrivastava | Nov 05, 2024, 20:54 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत हाथियों के विसरा में साइक्लोपियाजोनिक एसिड पाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाथियों ने बड़ी मात्रा में खराब कोदो के पौधे और अनाज खाया था...

BHOPAL. मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई 10 हाथियों की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि हाथियों ने काफी ज्यादा मात्रा में खराब कोदो के पौधे और अनाज खाया था। विसरा में साइक्लोपियाजोनिक एसिड पाया गया है।

अपर मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एल.कृष्णमूर्ति ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की खितौली और पतौर रेंज में 29 अक्टूबर को हाथी मृत मिले थे। मृत हाथियों के विसरा विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गये थे। अब केन्द्र सरकार की आईवीआरआई (Research institution in Bareilly, Uttar Pradesh) से जांच रिपोर्ट मिली है।
रिपोर्ट के अनुसार, मृत हाथियों के विसरा में साइक्लोपियाजोनिक एसिड पाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाथियों ने बड़ी मात्रा में खराब कोदो के पौधे और अनाज खाया था। नमूनों में पाए गए साइक्लोपियाजोनिक एसिड की विषाक्तता की वास्तविक गणना अभी और की जा रही है। विस्तृत जांच के बाद ही हाथियों की मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

आईवीआरआई ने जारी की एडवाइजरी

आईवीआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइट्रेट-नाइट्राइट, भारी धातुओं के साथ-साथ ऑर्गनों- फॉस्फेट ऑर्गनो- क्लोरीन, पाइरेथ्रोइड और कीटनाशकों के कार्बामेट समूह की उपस्थिति के लिए नेगेटिव पाई गई है। आईवीआरआई ने अपनी रिपोर्ट के साथ एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि गांव वालों को जागरुक किया जाए। मवेशियों को खराब फसल के आसपास न जाने दिया जाए।

क्या होता है साइक्लोपियाजोनिक एसिड

साइक्लोपियाजोनिक एसिड (Cyclopiazonic Acid- CPA) एक तरह का माइकोटॉक्सिन है, जो Aspergillus और Penicillium नामक की फफूंद के कुछ खास तरह के स्ट्रेन्स से जन्म लेता है। यह खाद्य पदार्थों, खासकर अनाज, बीज, मूंगफली और दूध के उत्पादों में पाया जा सकता है, यदि यह दूषित फफूंद के संपर्क में आए हों। साइक्लोपियाजोनिक एसिड का शरीर पर विषैला प्रभाव होता है और यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

साइक्लोपियाजोनिक के नुकसान....

  1. लिवर को नुकसान
    CPA लिवर को नुकसान पहुंचाता है, जो शरीर के विषैले पदार्थों को फिल्टर करने का मुख्य अंग है। यह लिवर में सूजन, चोट और यहां तक कि लिवर फेलियर का कारण भी बन सकता है।
  2. तंत्रिका तंत्र पर असर
    साइक्लोपियाजोनिक एसिड का प्रभाव तंत्रिका तंत्र पर पड़ सकता है, जिससे चक्कर आना, थकान, मांसपेशियों में दर्द और मानसिक भ्रम जैसी परेशानी होती है।

डॉ. सहाय बांधवगढ़ के नए फील्ड डायरेक्टर

राज्य शासन ने भावसे-2009 बैच के डॉ अनुपम सहाय को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का नया फील्ड डायरेक्टर बनाया है। राज्य शासन एक आदेश जारी कर वन संरक्षक, शिवपुरी वन वृत्त के डॉ अनुपम सहाय को स्थानांतरित करते हुये वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व, उमरिया के पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ करता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • 10 हाथियों की मौत
  • साइक्लोपियाजोनिक एसिड
  • Cyclopiazonic Acid - CPA
  • विसरा जांच रिपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा