इंदौर के होटल सयाजी में 62 लाख का गबन, आरोपियों ने बिल का पेमेंट आपस में बांटा
Sanjay Gupta | Oct 03, 2024, 12:46 IST
होटल सयाजी में 62 लाख का गबन
इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में 62 लाख रुपए का गबन हो गया, वह भी खुद के कर्मचारी, पदाधिकारियों ने ही यह खेल कर दिया। मामले में केस दर्ज कराया गया है।
इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी ( Hotel Sayaji ) में 62 लाख रुपए का गबन हो गया, वह भी खुद के कर्मचारी, पदाधिकारियों ने ही यह खेल कर दिया। इसमें पार्टी से मिलने वाले भुगतान को आपस में ही बांट लिया गया। इसमें ऑपरेशन डायरेक्टर व मैनेजर के खिलाफ विजनयगर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
एनराईज बाय सयाजी में हुए लाखों रुपए के गबन में शिप्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारियों ने अन्य कर्मचारियों से मिलीभगत करते हुए होटल में होने वाली विविध बर्थडे, कॉकटेल व अन्य पार्टी में प्लेटों से सर्व होने वाले बिल का पेमेंट बांटा। साथ ही आरोप है कि यहां से शराब की बोतल भी चुराते थे। शिप्रा होटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सयाजी नाम से होटल की चैन चलाती है।
![WhatsApp Image 2024-10-03 at 12.43.21 PM]()
![WhatsApp Image 2024-10-03 at 12.44.16 PM]()
जांच में सामने आया कि यह आरोपी ग्राहकों को कम राशि का बिल बनाकर देते थे और बाकी राशि ऊपर से ले रहे थे। इस मामले में खुलासा कंपनी द्वारा साल 2023 में ऑडिट से हुआ। सीए द्वारा जांच में आया कि कर्मचारी मुकेश वर्मा, सुनील पाल, विजय कुमार उपाध्याय, चंदन सिंह व अन्य ने मिलकर यह पूरा गबन किया है।
इस तरह से किया गया गबन
WhatsApp Image 2024-10-03 at 12.43.21 PM
WhatsApp Image 2024-10-03 at 12.44.16 PM
कम राशि का बनाते थे बिल
इस तरह से की गड़बड़ी
- बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, 20 प्लेट का बिल बनाया लेकिन ज्यादा लोगों ने पार्टी की थी। ऊपर का पैसा मैनेजर विक्रम, दिलीप पाल, मुकेश वर्मा और चंद्रकांत ने आपस में बांटा।
- इस तरह एक पार्टी में सुनील पाल ने 6 बोतल शराब की चुरा ली थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari