एमपी के छात्रों ने बनाई hi-tech डिवाइस! हार्ट अटैक आने पर 100 नंबर पर जाएगा मेसेज
Abhilasha Saksena Chakraborty | Updated:
Heart attack
उज्जैन के पाँच छात्रों ने एक हाई-टेक डिवाइस तैयार की है। हार्ट अटैक और सड़क पर होने वाले दूसरे हादसों में यह डिवाइस 100 नंबर पर मेसेज भेज देगी।
MP News : पिछले कुछ समय से देश में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में आने वाले ज़्यादातर युवा हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने से अधिकांश लोग मौत के शिकार बन रहे हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए उज्जैन के युवाओं ने एक ऐसी आपातकालीन डिवाइस तैयार की है जो न केवल हार्ट अटैक, बल्कि सड़क हादसे, हमला, छीना-झपटी जैसी इमरजेंसी में भी तुरंत सहायता पहुंचाने में मददगार होगा।
क्या है इस
उज्जैन के गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच छात्रों द्वारा तैयार की गई इस हाई-टेक डिवाइस (Hi-Tech Device) में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं:
डिवाइस बनाने वाले छात्र हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि अखबारों में हार्ट अटैक और महिलाओं-बुजुर्गों से जुड़ी आपात स्थितियों की खबरें पढ़ने के बाद इस दिशा में कुछ करने का यह विचार आया। टीम के अन्य सदस्य – मोहित कुमार, राहुल सिंह रावत, ओम कृष्ण कुमार जायसवाल और विशाल रघुवंशी ने मिलकर यह डिवाइस तैयार किया। डिवाइस की क़ीमत 5000 रुपए है।
ये भी पढ़ें:
युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, MP के आंकड़े चौंकाने वाले, जानें वजह
सिंहस्थ कुंभ जैसे आयोजनों में जहां भारी भीड़ होती है, यह डिवाइस बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। प्रोफेसर वाय.एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में बना यह डिवाइस, भीड़ में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होने या संकट की स्थिति में उसे तुरंत मदद दिला सकता है।
अभी यह डिवाइस प्रोटोटाइप के रूप में है, लेकिन आगे इसे मोबाइल एप या स्मार्ट वॉच के रूप में विकसित करने की योजना है। साथ ही, साइबर सेल (Cyber Cell) से कनेक्ट कर इसे और भी प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
क्या है इस hi tech डिवाइस की खासियत?
- हार्ट रेट मॉनिटरिंग: डिवाइस में पल्स सेंसर लगाये गए हैं। जैसे ही धड़कन असामान्य होती है, यह तुरंत अलर्ट भेज देता है।
- SOS बटन (SOS Button): इमरजेंसी में बटन दबाते ही 100 पहले से सेव नंबरों पर अलर्ट जाता है।
- GPS और GPRS: लोकेशन ट्रैकिंग के लिए डिवाइस में GPS सिस्टम है, जिससे सही स्थान की जानकारी मिलती है।
- लाइव वीडियो कॉलिंग (Live Video Calling): जवाब न मिलने की स्थिति में डिवाइस स्वतः वीडियो कॉल करता है।
- टू-वे कम्युनिकेशन (Two-Way Communication): अलर्ट के बाद बात भी की जा सकती है।
कैसे आया आइडिया?
ये भी पढ़ें:
युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, MP के आंकड़े चौंकाने वाले, जानें वजह
सबसे ज्यादा उपयोग यहां
मोबाइल एप के रूप में करेंगे विकसित
युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के कारण
- खरब जीवनशैली
- कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा
- उच्च रक्तचाप
- डायबिटीज के बढ़ते मामले
- अनियमित नींद
- मोटापा
- हरदिनआधाघंटाएक्सरसाइजकोदें।
- कमसेकमसातघंटेकीअच्छीनींदलें।
- डाइटकाध्यानरखें।ऽ
- शराबऔरसिगरेटसेदूररहें।
- ज्यादामीठाखानेसेबचें।
- ब्लडप्रेशरकोनियंत्रितरखें।
- वजन पर नियंत्रण रखें।
FAQ
- 1. यह डिवाइस किन आपात स्थितियों में मदद करेगा?
ह डिवाइस हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर असंतुलन, सड़क दुर्घटना, छीना-झपटी, महिलाओं या बुजुर्गों के संकट जैसे हर इमरजेंसी हालात में अलर्ट भेजता है और लाइव लोकेशन व वीडियो के माध्यम से मदद दिलाता है। - . क्या यह डिवाइस बुजुर्गों और अकेले रहने वालों के लिए उपयोगी है?
हाँ, यह डिवाइस खासकर उनके लिए बहुत उपयोगी है जो अकेले रहते हैं या जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी जोखिम ज्यादा होता है। डिवाइस से तुरंत SOS अलर्ट भेजा जा सकता है। - डिवाइस की कीमत क्या है और क्या इसे खरीदा जा सकता है?
फिलहाल यह डिवाइस प्रोटोटाइप के रूप में ₹5000 में तैयार किया गया है। व्यावसायिक रूप से लॉन्च के बाद इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी साझा की जाएगी।
- thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी
By Aman Vaishnav
बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा
By Aman Vaishnav
MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, आज अधिकारियों का प्रशिक्षण, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल
By Sandeep Kumar
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar