बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने, कमलनाथ का पलटवार
Ramanand Tiwari | Feb 07, 2026, 23:42 IST
kamalnath Vivek Bunty Sahu
मध्य प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम मोहन यादव के दावे को झूठा बताया। बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उस बयान को खारिज किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम होने का दावा किया था। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश में नंबर-1 है और सरकार झूठ बोल रही है।
कमलनाथ का तंज मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ ने कहा प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। लोग परेशान हैं, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। ऐसे हालात में सरकार खुद की तारीफ कर रही है। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में मीडिया से कहा, इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है? बीजेपी जनता को मूर्ख समझती है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, सिराज को मिले तीन विकेट
कमलनाथ का कहना है कि जमीनी हालात सरकारी आंकड़ों से मेल नहीं खाते रोजगार के मौके घटे हैं। सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है। उनका दावा है कि मध्य प्रदेश पूरे देश में बेरोजगारी में सबसे ऊपर है।
चार महीने की चुप्पी के बाद हरकत में बीजेपी संगठन, 62 जिलों में उतारे प्रभारी
नकुलनाथ ने उठाया किसान का मुद्दा इस दौरान कमलनाथ के साथ उनके बेटे और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ भी मौजूद थे। नकुलनाथ ने कहा छिंदवाड़ा में मक्के का उत्पादन सबसे ज्यादा सरकार ने MSP 2400 रुपए तय किया
लेकिन किसानों को 1500 रुपए क्विंटल तक ही दाम मिल रहे हैं।
किसान ठगा जा रहा है, केंद्र-राज्य समन्वय पर सवाल उठाए गए हैं। नकुलनाथ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य की सिफारिश नहीं मान रही। किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं। MSP सिर्फ कागजों में है। उन्होंने कहा कि किसान को उसका हक नहीं मिल रहा, और सरकार इस पर चुप है।
उम्मीद पर कायम मंत्री विजय शाह: लिखित माफीनामा पढ़ा, फिर दिल्ली लौटे
मध्य प्रदेश सरकार का बजट 18 फरवरी को पेश होना है। बजट से पहले बेरोजगारी का मुद्दा फिर केंद्र में है। कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। पहले जीतू पटवारी, अब कमलनाथ का हमला। इस बयानबाजी से साफ है कि बजट सत्र से पहले सियासी तापमान बढ़ चुका है।
मध्यप्रदेश में 11 साल बाद गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका
इस पूरे विवाद पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने जवाब देते हुए कहा कमलनाथ छिंदवाड़ा में सिर्फ पिकनिक मनाने आते हैं। कमलनाथ को हकीकत नहीं दिखती। राज्य और केंद्र सरकार विकास व रोजगार पर लगातार काम कर रही है। कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि जनता को सच्चाई पता है, कांग्रेस भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।
बेरोजगारी और MSP जैसे मुद्दों पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। बजट से पहले यह साफ हो गया है कि कांग्रेस सरकार के दावों को झूठ बता रही है। बीजेपी विकास और रोजगार के काम गिना रही है। अब देखना होगा कि बजट में सरकार इन आरोपों का जवाब कैसे देती है और जनता किस दावे पर भरोसा करती है।
युवा तरस रहे, CM तारीफ कर रहे
टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, सिराज को मिले तीन विकेट
बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला
चार महीने की चुप्पी के बाद हरकत में बीजेपी संगठन, 62 जिलों में उतारे प्रभारी
MSP को तरस रहा मक्के का किसान
लेकिन किसानों को 1500 रुपए क्विंटल तक ही दाम मिल रहे हैं।
किसान ठगा जा रहा है, केंद्र-राज्य समन्वय पर सवाल उठाए गए हैं। नकुलनाथ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य की सिफारिश नहीं मान रही। किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं। MSP सिर्फ कागजों में है। उन्होंने कहा कि किसान को उसका हक नहीं मिल रहा, और सरकार इस पर चुप है।
उम्मीद पर कायम मंत्री विजय शाह: लिखित माफीनामा पढ़ा, फिर दिल्ली लौटे
बजट से पहले फिर सियासी जुबानी जंग
मध्यप्रदेश में 11 साल बाद गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका
बीजेपी ने साधा निशाना
बेरोजगारी बनी चुनावी हथियार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari