टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, सिराज को मिले तीन विकेट

Sandeep Kumar | Published:
Share
nited States of America
nited States of America

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के आखिरी मैच में USA को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के आखिरी मैच में USA को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गिर गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

162 रन का टारगेट चेज करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। मिलिंद कुमार ने 34 रन स्कोर किए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

टीम इंडिया ने हारा टॉस

आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप में (USA) (United States of America) के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग की। भारतीय टीम ने अमेरिका को 162 रन का टारगेट दिया। शैडली वैन शल्कविक ने एक ओवर में तीन विकेट झटके। भारतीय टीम ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवाए और सिर्फ 46 रन बनाए। शल्कविक ने ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे का विकेट लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नॉट आउट रहते हुए 84 रन बनाए और टीम का स्कोर 161 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

USA ने जीता टॉस

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस के दौरान कप्तान सूर्या ने बताया कि बुमराह बीमारी के कारण आज नहीं खेल रहे हैं। बुमराह की जगह सिराज को मौका दिया गया है। संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका 6 बल्लेबाज, 2 ऑल-राउंडर और 3 गेंदबाजों के साथ खेल रहा है।

भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी नजरें जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने पर हैं। दूसरी ओर, अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खेल रही यूएसए प्रभावित करने की कोशिश करेगी। दोनों देश 2024 वर्ल्ड कप में पहली और आखिरी बार भिड़े थे, तब भारत ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।

संयुक्त राज्य अमेरिका प्लेइंग इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।

चार महीने की चुप्पी के बाद हरकत में बीजेपी संगठन, 62 जिलों में उतारे प्रभारी

उम्मीद पर कायम मंत्री विजय शाह: लिखित माफीनामा पढ़ा, फिर दिल्ली लौटे

एमपी में फिल्म घूसखोर पंडत पर बढ़ा विवाद, अब मंत्री चेतन्य कश्यप ने खोला मोर्चा

एमपी में ट्रैफिक चालान न भरने वालों पर प्रशासन का कड़ा रुख, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

Tags:
  • united states of america
  • सूर्यकुमार यादव
  • टी-20 वर्ल्डकप
  • भारतीय टीम
  • मोहम्मद सिराज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर