ED ने नगर निगम के बेलदार असलम की 1.89 करोड़ की संपत्ति और की अटैच

Sanjay Gupta | Published:
Share
enforcement directorate asset attachment aslam khan indore
enforcement directorate asset attachment aslam khan indore

मध्य प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। अब ED ने इंदौर में नगर निगम के बेलदार असलम खान के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने खान की कुछ और संपत्तियों को अटैच किया है।

INDORE. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) मध्य प्रदेश में तेजी से सक्रिय हुआ है। नए केस दर्ज करने और छापामार कार्रवाई के साथ ही पुराने केस में भी अटैचमेंट जारी है। इसी तरह ईडी इंदौर ने आय से अधिक कमाई के मामले में घिरे निगम के बेलदार असलम खान की कुछ और संपत्तियों को अटैच कर लिया है।

ईडी ने यह सूचना की जारी

इंदौर ईडी ने इंदौर नगर निगम के तहत कार्यरत तत्कालीन बेलदार असलम खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से संबंधित जांच में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 18 फरवरी को को 1.89 करोड़ रुपए (लगभग) की चल और अचल संपत्ति को प्रोवीजनल रूप से कुर्क किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

आयकर विभाग की जांच का मुख्य केंद्र अवधेश दीक्षित और हर्ष जैन का 28 करोड़ का लेन-देन

इससे पहले भी ED कर चुका है अटैच

इसी मामले में ईडी ने साल 2021 में भी असलम की कई संपत्तियों को अटैच किया था। इस दौरान ईडी उससे जब्त 1 किलो से ज्यादा सोना, 25 लाख रुपए कैश के साथ खेती की जमीन और 4 प्लॉट के अटैच किया था। इन संपत्तियों की तब कीमत पांच करोड़ से ज्यादा की थी। लोकायुक्त ने साल 2018 में असलम के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। कार्रवाई में 25 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ था। असलम बेलदार को इंदौर नगर निगम में पिता की मौत के बाद साल 2003 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उस दौरान उसका मासिक वेतन केवल 18 हजार रुपए था। लोकायुक्त छापे के बाद ईडी ने केस दर्ज किया था।

ये खबर भी पढ़ें...

दुष्कर्म का आरोपी आसाराम जिस इंदौर आश्रम से हुआ था गिरफ्तार, उसी में आराम के लिए पहुंचा

150 करोड़ घोटाले में भी असलम का परिवार

असलम का परिवार बीते साल सामने आई नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में भी शामिल मिला है। उसके भाई काकू (एहतेश्याम) व अन्य के नाम पर कंपनियां मिली, जिन्होंने निगम में बिना काम किए ही करोड़ों का पेमेंट लिया है। इसकी भी ईडी में जांच चल रही है और इस मामले में भी ईडी उसके परिजनों के यहां छापे मार चुकी है और इसमें भी किसी भी वक्त ईडी कई आरोपियों के संपत्ति अटैच करने जा रहा है। इन संपत्तियों की लिस्ट बन चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर, उज्जैन, देवास और धार मिलाकर बना रहे नया इंडस्ट्रीयल बेल्ट, उद्योगों के हित में बनाईं नई नीतियां

इंदौर में SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त पर फर्जी चढ़ा था पट्टा, नहीं टूटे हाथ-पैर

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • मध्य प्रदेश
  • Enforcement Directorate
  • ईडी की कार्रवाई
  • बेलदार असलम खान
  • आय से अधिक संपत्ति मामला
  • संपत्ति कुर्क
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर