इंदौर में SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त पर फर्जी चढ़ा था पट्टा, नहीं टूटे हाथ-पैर
Sanjay Gupta | Feb 14, 2025, 21:59 IST
indore police SI Terehwar Ikkka case jail guard ravi fake injuries
इंदौर में बाणगंगा थाना के एसआई के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पुलिस ने जुलूस निकाला था, जिसमें उनके हाथ-पैर में पट्टा बंधा हुआ था। हालांकि बाद में यह जानकारी सामने आई कि पट्टा फर्जी बांधा था और चोट का कोई गंभीर मामला नहीं था।
इंदौर में बाणगंगा थाने में पदस्थ एसआई तेरेश्वर इक्का के साथ मारपीट करने वाले, उनसे माफी मंगवाने वाले और वायरलेस तोड़ने वाले जेल प्रहरी विकास डाबी और उनका दोस्त रवि राठौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर 6 फरवरी को जुलूस निकाला था। इस दौरान दोनों के हाथ-पैर में भारी पट्टा बंधा था। पुलिस ने बताया गिर गए थे चोट लगी, हालांकि सभी को समझ आ रहा था कि खातिरदारी हुई है। लेकिन उनका गिरना और खातिरदारी दोनों ही झूठ निकला है। कुल मिलाकर पट्टा झूठा निकला। बाणगंगा थाने के टीआई सियाराम गुर्जर को द सूत्र ने फोन किए लेकिन जवाब नहीं आया।
दोनों ही आरोपियों को कुछ दिन पहले जेल भेजा गया था। इस दौरान इनके बारे में खबरें आने पर जेल प्रशासन और सतर्क हुआ और दोनों की मेडिकल रिपोर्ट चेक की गई। इसमें सामने आया कि चोट कोई गंभीर नहीं है, यानी कुल मिलाकर चोट ही नहीं थी और चोट का नाटक पुलिस ने किया था। अब इसमें सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने उनके हाथ-पैर नहीं तोड़ने के एवज में जमकर सेवा की है, इसलिए पुलिस ने एसआई को पीटने वाले को ही बख्श दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त के टूटे हाथ-पैर, कान पकड़ माफी मांगते निकाला जुलूस
इन आरोपियों पर क्राइम नंबर 138 /24 में धारा 127( 2), 121, 296, 115(2), 132, 3(5) के तहत केस हुआ था। इसमें आरोपी रवि पिता प्रेम सिंह राठौड़ उम्र 25 साल निवासी 71/1 शिवकंठ नगर और विकास पिता रमेश डाबी उम्र 29 साल निवासी 470 दीवाल वाली गली शिवकांत नगर को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। आरोपी विकास जोबट जिला अलीराजपुर में उप जेल में जेल प्रहरी के रूप में पदस्थ है, घटना के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर पुलिस SI को जेल प्रहरी और उसके दोस्तों ने पीटा, वायरलेस सेट छीना, माफी मंगवाई
दरअसल, बाणगंगा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) तेरेश्वर इक्का ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान थाप जीप में बैठकर चार लोग शराब पी रहे थे। जब एसआई ने इन लोगों को रोका तो वे विवाद करने लगे। इसमें जेल प्रहरी जोबट जेल विकास डाबी व अन्य तीन दोस्त थे। यह सभी एसआई पर धौंस जमाने लगे कि हमें रोकेगा। फिर उनका बैच और वायरलेस सेट छीना और फिर जमकर पीटा। डाबी और दोस्त यही नहीं रूके, उन्होंने एसआई इक्का को जीप में बैठाया और फिर मारपीट करते हुए माफी मंगवाई। मेट्रो में काम करने वाले कर्मचारियों को बुलवाया और एसआई पर वसूली के आरोप लगाए। फिर उसे छोड़ कर भाग गए।
साथ ही आरोपियों ने उन्हें नकली पुलिस बताया और जमकर पीटा, साथी ही गालियां दी। जब विवाद शुरू हुआ तो एसआई ने सेट पर मदद भी मांगी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में एफआईआर के लिए भी वह कई घंटे परेशान हुए। बाद में डाबी और उसके दोस्त को पकड़ा गया और शासकीय काम में बाधा, मारपीट का केस हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
यशवंत क्लब ने कलेक्टर से शिकायत वापस नहीं लेने वाले दो मेंबर को थमाया नोटिस
क्या पुलिस से हुई सांठ-गांठ?
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त के टूटे हाथ-पैर, कान पकड़ माफी मांगते निकाला जुलूस
इन धाराओं में दर्ज हुआ है केस
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर पुलिस SI को जेल प्रहरी और उसके दोस्तों ने पीटा, वायरलेस सेट छीना, माफी मंगवाई
यह हुई थी घटना
साथ ही आरोपियों ने उन्हें नकली पुलिस बताया और जमकर पीटा, साथी ही गालियां दी। जब विवाद शुरू हुआ तो एसआई ने सेट पर मदद भी मांगी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में एफआईआर के लिए भी वह कई घंटे परेशान हुए। बाद में डाबी और उसके दोस्त को पकड़ा गया और शासकीय काम में बाधा, मारपीट का केस हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
यशवंत क्लब ने कलेक्टर से शिकायत वापस नहीं लेने वाले दो मेंबर को थमाया नोटिस
निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव की बारी, राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी घोषणा
By Jageshwar prasad
त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari