आयकर विभाग की जांच का मुख्य केंद्र अवधेश दीक्षित और हर्ष जैन का 28 करोड़ का लेन-देन
Sanjay Gupta | Feb 18, 2025, 22:16 IST
indore IT Raid Avadhesh Dixit and Harsh Jain 28 crore transaction
इंदौर में आयकर की जांच की जद में मुख्य तौर पर अवधेश दीक्षित और काटन कारोबारी हर्ष जैन के बीच का 28 करोड़ का लेन-देन का मुद्दा है। इस एंट्री लेकर जैन और अवधेश दीक्षित दोनों ही जांच के दायरे में आ गए हैं।
INDORE. आयकर विभाग (आईटी) के मंगलवार को इंदौर में हुए छापे में मुख्य केंद्र में दीक्षित परिवार है। प्रदेश टुडे ग्रुप के हृदयेश दीक्षित, उनके भाई अवधेश दीक्षित व दीक्षित परिवार के भक्त प्रह्लाद नगर में आईटी की प्रारंभिक जांच के बाद शाम होते-होते मामला अवधेश की ओर अधिक चला गया है। सूत्रों के अनुसार मामला 28 करोड़ के ट्रांजेक्शन का भी आ रहा है। इसे लेकर अवधेश के साथ आयकर विभाग के अधिकारियों ने अलग से लंबी पूछताछ भी की है।
सूत्रों के अनुसार आयकर की जांच की जद में मुख्य तौर पर अवधेश दीक्षित और काटन कारोबारी हर्ष जैन के बीच का 28 करोड़ का लेन-देन का मुद्दा है। इस एंट्री लेकर जैन और अवधेश दीक्षित दोनों ही जांच के दायरे में आ गए हैं। इसलिए आयकर विभाग की एक टीम खरगोन भी पहुंची और कुछ टीम इंदौर में सक्रिय हुई। जिन्होंने इन इंट्री के खेल की जांच के लिए अलग-अलग दस्तावेज खंगाले।
हृदयेश दीक्षित पर दो बार पहले आईटी का छापा हो चुका है। लेकिन इस छापे में उनकी जगह उनके भाई अवधेश पर जांच केंद्रित है। वैसे भी हृदयेश किसी भी कंपनी में कागजों पर नहीं है, और इस 28 करोड़ के ट्रांजेक्शन में आईटी ने उनकी भूमिका नहीं पाई है। इसलिए आयकर विभाग इस मामले में उन्हें जांच में नहीं ले रहा है, बस दस्तावेज जरूर खंगाले गए हैं कि कहीं यह राशि हर्ष जैन, अवधेश से होते हुए अन्य किसी परिजन या अन्य कंपनी में ट्रांसफर नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़ें...
प्रदेश टुडे ग्रुप के हृदयेश दीक्षित इसलिए उलझे, दो महीने पहले एक छापे में मिली एंट्रियां
जांच के बाद आईटी टीम ने शाम होते-होते पूरा ध्यान 28 करोड़ पर ही लगा दिया और वह उनके दुबई स्थित कंपनियों, व अन्य ट्रांजेक्शन की जांच नहीं कर रही है। फिलहाल काटन कारोबारियों से मिली इंट्री और लेन-देन पर ही फोकस है जो मुख्य तौर पर अवधेश दीक्षित से जुड़ी हुई है।
8 दिसंबर को आयकर विभाग ने हुंडी, हवाला के कई कारोबारियों पर इंदौर, मनावर, धार क्षेत्र में छापे मारे थे। इसमें एक कॉटन कारोबारी इंदौर के कालानी नगर में सुरेश मेहता भी थे, जिनके यहां 100 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन मिला था। सूत्रों के अनुसार मेहता के यहां ही दीक्षित के कंपनियों से जमकर इंट्री मिली है। इसके जरिए सामने आया कि काफी रुपया हवाला के जरिए यहां से वहां खपाया जा रहा है। इस राशि को कंपनियों में इंट्री के नाम पर खपा कर खेल किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
हृदयेश दीक्षित और कॉटन कारोबारियों पर बोगस बिलिंग को लेकर आयकर के छापे
दीक्षित के घर के साथ ही आयकर टीम पास में 178 बालाजी विहार भक्त प्रह्लाद नगर स्थित मेसर्स ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स कंपनी के यहां भी गई। यह दीक्षित परिवार की कंपनी है। इसमें शांतनु दीक्षित, सुरेखा दीक्षित और कौस्तुभ दीक्षित डायरेक्टर हैं। शांतनु व अन्य के नाम पर आठ कंपनियां लिस्टेड हैं। इसमें प्रदेश टुडे ग्रुप भी शामिल है। उनके भाई अवधेश दीक्षित भी कंपनियों में लिंक है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
दीक्षित की शादी की 25वीं सालगिरह थी, एक उद्योगपति के यहां कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ था। इसमें सभी लोग उपस्थित थे। पार्टी के बाद रात दो बजे करीब दीक्षित घर पहुंचे थे और अलसुबह पांच बजे आयकर टीम ने छापा मार दिया। दीक्षित के यहां पहले भी दो बार 2009 व 2016 में छापे मारे जा चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
ठेकेदार पीडी अग्रवाल के दबाव में SDM, तहसीलदार और पटवारी, कलेक्टर से शिकायत
इसमें कुछ लेन-देन दुबई से भी सामने आ रहा है। वहां भी इनकी कंपनियों के कामकाज है। वहीं घर पर छापे के दौरान भारी मात्रा में ज्वैलरी मिलने की बात सामने आई है, बताया जा रहा है कि किस आयोजन के चलते उनके यहां यह ज्वेलरी आई थी। वहीं कैश भी मिला है। हालांकि अभी अधिकृत खुलासा इसे लेकर नहीं किया गया है।
भीकनगांव के कॉटन कारोबारी हर्ष जैन के यहां भी टीम इसलिए पहुंची है। इनका भी दीक्षित की कंपनियों में लेन-देन का हिसाब मिला है और इसी मामले में आयकर विभाग ने जैन और उनके करीबियों को घेरा है। यहां भी सारी एंट्रियां जांची जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
इसके साथ ही आयकर की टीम अमित व नितिन अग्रवाल के शाश्वत ग्रुप व अनंत एग्रो पर भी पहुंची है। इनके ऑफिस नौलखा चौराहे पर पुखराज कॉर्पोरेट में टीम 301 नंबर ऑफिस में सर्च कर रही है। इनका गिट्टी की खदान का भी काम है। इनके यहां टीम इसी मामले में पहुंची या अन्य अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।
यह है 28 करोड़ का मामला
हृदयेश दीक्षित कागजों पर नहीं
ये खबर भी पढ़ें...
प्रदेश टुडे ग्रुप के हृदयेश दीक्षित इसलिए उलझे, दो महीने पहले एक छापे में मिली एंट्रियां
फिलहाल दुबई व अन्य कंपनियों की जांच नहीं
8 दिसंबर को आयकर विभाग ने हुंडी, हवाला के कई कारोबारियों पर इंदौर, मनावर, धार क्षेत्र में छापे मारे थे। इसमें एक कॉटन कारोबारी इंदौर के कालानी नगर में सुरेश मेहता भी थे, जिनके यहां 100 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन मिला था। सूत्रों के अनुसार मेहता के यहां ही दीक्षित के कंपनियों से जमकर इंट्री मिली है। इसके जरिए सामने आया कि काफी रुपया हवाला के जरिए यहां से वहां खपाया जा रहा है। इस राशि को कंपनियों में इंट्री के नाम पर खपा कर खेल किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
हृदयेश दीक्षित और कॉटन कारोबारियों पर बोगस बिलिंग को लेकर आयकर के छापे
बड़ी मात्रा में ज्वेलरी मिलने की खबर
रात दो बजे तक तो पार्टी में थे...
ये खबर भी पढ़ें...
ठेकेदार पीडी अग्रवाल के दबाव में SDM, तहसीलदार और पटवारी, कलेक्टर से शिकायत
दुबई से भी जुड़े तार, घर पर मिली ज्वेलरी, कैश
हर्ष जैन से भी उनके संबंध
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
शाश्वत ग्रुप वाले भी घिरे
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By