हृदयेश दीक्षित और कॉटन कारोबारियों पर बोगस बिलिंग को लेकर आयकर के छापे
Sanjay Gupta | Feb 18, 2025, 10:31 IST
thesootr
इंदौर और आसपास के कुछ अन्य शहरों में भी छापे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि कॉटन कारोबारी हर्ष जैन से जुड़ी कंपनियों पर भी आयकर विभाग ने छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार, पूरा मामला बोगस बिलिंग से जुड़ा हुआ है।
आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह मालवा क्षेत्र और इंदौर में बड़े स्तर पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, मीडिया (प्रदेश टुडे ) समूह के मालिक हृदयेश दीक्षित के निवास और ऑफिस में इंदौर में आयकर विभाग की टीम पहुंची। वहीं, नौलखा बस स्टैंड के पास एक मल्टी पुखराज में कॉटन कारोबारी के यहां भी टीम ने छापा मारा है।
![thesootr]()
![thesootr]()
इंदौर और आसपास के कुछ अन्य शहरों में भी छापे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि कॉटन कारोबारी हर्ष जैन से जुड़ी कंपनियों पर भी आयकर विभाग ने छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार, पूरा मामला बोगस बिलिंग से जुड़ा हुआ है, जिसमें फर्जी बिलिंग के जरिए लेन-देन किया जा रहा था। यह ग्रुप और कंपनी लंबे समय से आयकर विभाग की रडार पर थे। उल्लेखनीय है कि करीब 10 साल पहले भी हृदयेश दीक्षित पर आयकर छापा पड़ा था, जिसमें एंट्री के लेन-देन और बोगस बिलिंग का मामला सामने आया था। कार्रवाई अभी जारी है और बताया जा रहा है कि टीम अन्य कई जगहों पर भी जा रही है। इसे प्रदेश स्तर पर एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
इधर, संयोग देखा गया है कि जब भी कोई बड़ा आयोजन किया जाता है, तब आयकर विभाग की कार्रवाई देखने को मिलती है। कुछ साल पहले जब एक बड़ा आयोजन हुआ था, तब भी बड़े पैमाने पर आयकर छापे मारे गए थे। सोमवार को हृदयेश दीक्षित ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी और उसके ठीक बाद यह कार्रवाई की गई।
वहीं इनकम टैक्स विभाग की टीम ने पुखराज कॉर्पोरेट स्थित एक बिल्डिंग में मारा गया, जहां 301 नंबर ऑफिस में सर्चिंग की जा रही है।जानकारी के अनुसार, अमित अग्रवाल, जिनका गिट्टी की खदान और रियल एस्टेट से जुड़ा व्यवसाय है, उनके ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। आईटी की टीम सुबह 5 बजे ही पुखराज कॉर्पोरेट पहुंच गई थी और अधिकारियों के साथ सर्चिंग शुरू कर दी गई। फिलहाल जांच जारी है।
thesootr
thesootr
इंदौर के आस-पास में छापेमारी जारी
इधर, संयोग देखा गया है कि जब भी कोई बड़ा आयोजन किया जाता है, तब आयकर विभाग की कार्रवाई देखने को मिलती है। कुछ साल पहले जब एक बड़ा आयोजन हुआ था, तब भी बड़े पैमाने पर आयकर छापे मारे गए थे। सोमवार को हृदयेश दीक्षित ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी और उसके ठीक बाद यह कार्रवाई की गई।
इंदौर के अनंत एग्रो पर भी आईटी टीम की सर्चिंग
खबर अपडेट की जा रही है....
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By