प्रदेश टुडे ग्रुप के हृदयेश दीक्षित इसलिए उलझे, दो महीने पहले एक छापे में मिली एंट्रियां

Sanjay Gupta | Feb 18, 2025, 13:17 IST
Share
thesootr
thesootr

दीक्षित के घर के साथ ही आयकर टीम पास में स्थित 178 बालाजी विहार, भक्त प्रह्लाद नगर स्थित मेसर्स ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स कंपनी के यहां भी गई। यह दीक्षित परिवार की कंपनी है।

प्रदेश टुडे ग्रुप के हृदयेश दीक्षित के घर पर पहुंची आयकर टीम की कार्रवाई काफी बड़ी है। उनके साथ ही खरगोन के कॉटन कारोबारी हर्ष जैन पर भी छापे मारे गए हैं। वहीं, शाश्वत रियल एस्टेट ग्रुप के अमित व नितिन अग्रवाल, जो गिट्टी खदान का भी काम करते हैं, पर भी छापा पड़ा है।

दिसंबर में मेहता की कार्रवाई से उलझे दीक्षित

8 दिसंबर को आयकर विभाग ने हुंडी, हवाला के कई कारोबारियों पर इंदौर, मनावर, धार क्षेत्र में छापे मारे थे। इसमें एक कॉटन कारोबारी, इंदौर के कालानी नगर निवासी सुरेश मेहता भी शामिल थे, जिनके यहां 100 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन मिला था। सूत्रों के अनुसार, मेहता के यहां ही दीक्षित की कंपनियों से जमकर एंट्री मिली है। इससे यह सामने आया कि बड़ी मात्रा में पैसा हवाला के जरिए इधर-उधर किया जा रहा था। इस राशि को कंपनियों में एंट्री के नाम पर खपाकर खेल किया जा रहा था।

खबर यह भी..

बड़ी मात्रा में ज्वेलरी मिलने की खबर

दीक्षित के घर के साथ ही आयकर टीम पास में स्थित 178 बालाजी विहार, भक्त प्रह्लाद नगर स्थित मेसर्स ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स कंपनी के यहां भी गई। यह दीक्षित परिवार की कंपनी है। इसमें शांतनु दीक्षित, सुरेखा दीक्षित और कौस्तुभ दीक्षित डायरेक्टर हैं। शांतनु व अन्य के नाम पर आठ कंपनियां लिस्टेड हैं, जिसमें प्रदेश टुडे ग्रुप भी शामिल है। उनके भाई अवधेश दीक्षित का भी कंपनियों में लिंक है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। साथी इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में ज्वेलरी मिलने की भी खबर है।

रात दो बजे तक पार्टी में थे

दीक्षित की शादी की सालगिरह थी, एक उद्योगपति के यहां कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ था। इसमें सभी लोग उपस्थित थे। पार्टी के बाद रात करीब दो बजे दीक्षित घर पहुंचे थे और अलसुबह पांच बजे आयकर टीम ने छापा मार दिया। दीक्षित के यहां पहले भी दो बार, 2009 और 2016 में, छापे मारे जा चुके हैं।



खबर यह भी..

दुबई से भी जुड़े तार, घर पर मिली ज्वेलरी और कैश

कुछ लेन-देन दुबई से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है। वहां भी इनकी कंपनियों के कामकाज हैं। वहीं, घर पर छापे के दौरान भारी मात्रा में ज्वेलरी मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी आयोजन के चलते उनके यहां यह ज्वेलरी आई थी। वहीं, कैश भी मिला है। हालांकि, इसे लेकर अभी अधिकृत खुलासा नहीं किया गया है।

हर्ष जैन से भी उनके संबंध

भीकनगांव के कॉटन कारोबारी हर्ष जैन के यहां भी टीम इसलिए पहुंची है। इनका भी दीक्षित की कंपनियों में लेन-देन का हिसाब मिला है और इसी मामले में आयकर विभाग ने जैन और उनके करीबियों को घेरा है। यहां भी सारी एंट्रियां जांची जा रही हैं।

शाश्वत ग्रुप वाले भी घिरे

इसके साथ ही आयकर की टीम अमित व नितिन अग्रवाल के शाश्वत ग्रुप व अनंत एग्रो पर भी पहुंची है। इनके ऑफिस नौलखा चौराहे पर पुखराज कॉरपोरेट में टीम 301 नंबर ऑफिस में सर्च कर रही है। इनका गिट्टी की खदान का भी काम है। इनके यहां टीम इसी मामले में पहुंची या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि होना बाकी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Pradesh Today Group
  • Hridayesh Dixit
  • प्रदेश टुडे ग्रुप
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • प्रदेश टुडे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर